जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा का आगाज, घाटी में निकली भव्य रैलियां, 17 अगस्त तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान से जम्मू-कश्मीर में देशभक्ति का माहौल। पुलवामा के त्राल में भव्य यात्रा निकली, तो जम्मू में बाइक रैली हुई। बांदीपोरा, पुंछ और तवी रिवरफ्रंट पर भी उत्साह दिखा।
har ghar tiranga yatra jammu kashmir pulwama tral bandipora poonch rally
जम्मू-कश्मिर में हर घर तिरंगा अभियानIANS
Published on
Updated on

Har Ghar Tiranga Campaign Jammu Kashmir: पुलवामा जिला प्रशासन ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को त्राल के सरकारी कॉलेज से त्राल बस स्टैंड तक एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली की अगुवाई पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर बशारत कयूम और त्राल के एडीसी ने की। इसमें छात्रों, युवाओं और स्थानीय निवासियों समेत हजारों लोगों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। जब रैली त्राल कॉलेज से बस स्टैंड की ओर बढ़ी, तो लोगों ने तिरंगा हाथ में लिया और देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया।

9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

डिप्टी कमिश्नर बशारत कयूम ने कहा, "इस साल का 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा। मुझे खुशी है कि आज हमने पुलवामा के त्राल सब-डिविजन में इसकी शुरुआती रैली शुरू की। जैसा कि आप देख सकते हैं, सब-डिविजन के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए हैं।"

जम्मू में बीजेवाईएम ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में बलिदान स्तंभ से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा, पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना और लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए इस बाइक रैली ने देशभक्ति, एकता और देश के प्रति प्रतिबद्धता का एक सशक्त संदेश दिया।

पुंछ में भी हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में भी 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य में जिला युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल मुकाबले और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के गतिविधी प्रमुख विजय कुमार और परवेज मलिक ने की, जबकि जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम इसके मुख्य अतिथि रहे।

युवा सेवा और खेल विभाग के जिला अधिकारी मोहम्मद कासिम ने कहा, "आज पुंछ जिले में जिला प्रशासन ने खेल विभाग को एक काम सौंपा था। इस काम के तहत अलग-अलग खेल गतिविधियां आयोजित की गईं और 'हर घर तिरंगा' रैली भी निकाली गई।"

बांदीपोरा में भी निकली भव्य तिरंगा रैली

बांदीपोरा में भी एक भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर इस रैली में हिस्सा लिया। यह रैली बांदीपोरा शहर के मुख्य इलाकों से गुजरी और एकता व राष्ट्रीय गौरव का संदेश फैलाया। भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव मोहम्मद अनवर खान ने कहा, "जब से हमारे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई है, आपने देखा होगा कि हर 15 अगस्त या 26 जनवरी को हमारी पार्टी 'हर घर तिरंगा' और तिरंगा रैलियां आयोजित करती है।"

har ghar tiranga yatra jammu kashmir pulwama tral bandipora poonch rally
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन

तवी रिवरफ्रंट पर आयोजित हुआ विशेष योग सत्र

उधर, जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जेएमसी) और विश्व योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जम्मू के तवी रिवरफ्रंट पर एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और जम्मू म्युनिसिपल कमिश्नर देवांश यादव शामिल हुए।

जम्मू म्युनिसिपल कमिश्नर दिव्यांश यादव ने कहा, "तवी रिवरफ्रंट पर हमारी यात्रा के इंतजाम अब खत्म हो रहे हैं, इसलिए हम यहां साल भर होने वाली दूसरी गतिविधियों को भी फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि स्वतंत्रता दिवस भी पास आ रहा है, इसलिए हमने सोचा कि इस बार लोगों को एक योग सत्र के जरिए बुलाया जाए। आज हमने योग संस्थान के साथ मिलकर एक योग सत्र आयोजित किया।"

-IANS 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com