- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Encounter Between Army And Terrorists In Udhampur Four Terrorists Surrounded
उधमपुर में सेना व पुलिस का ऑपरेशन बिहाली, जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी घिरे
- Written By: Saurabh Pal
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों एवं पुलिस ने चार आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि चारो आतंकी जैश से जुड़े हुए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर-एनकाउंटर
श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के एक वन्य क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को घेर लिया है। बारिश व कोहरे के बीच उन्हें ढेर करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इन आतंकवादियों की पिछले एक साल से तलाश की जा रही है।
सेना और पुलिस के एक संयुक्त खोज दल ने गुरुवार सुबह जिले में बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में एक सटीक सूचना के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। खराब मौसम के बावजूद व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी घिरे
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रामलला और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी
‘धर्म देखकर मारा…’, असद के एनकाउंटर पर भड़के मौलाना रशीदी, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
देशभक्ति के बीच प्यार का इजहार! कैप्टन ने परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के सामने प्रेमिका को किया प्रपोज- VIDEO
जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं को बताया, ‘‘आतंकवादियों का सुबह करीब साढ़े आठ बजे पता चला। माना जा रहा है कि उनकी संख्या चार है और हम इस समूह को पिछले एक साल से ढूंढ रहे थे।” उन्होंने बताया कि कोहरा होने के बावजूद तलाश अभियान जारी है और मौसम में सुधार होने के बाद ही असल स्थिति का पता चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जिन आतंकवादियों को घेरा गया है, वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और सेना के पैरा कमांडो की अगुवाई में संयुक्त तलाश दल ने करूर नाला के पास उन्हें छिपे हुए पाया।
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी बस, कुल 19 लोग थे सवार
‘ऑपरेशन बिहाली’ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हुआ शुरू
इससे पहले, सुबह जम्मू स्थित सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘एक सटीक सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से सामना हुआ। अभियान अभी जारी है।” ‘ऑपरेशन बिहाली’ कोड नाम वाला यह अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया गया है जब एक सप्ताह बाद कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात को सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में एक तलाश अभियान चलाया था। हालांकि, कुछ भी बरामद न होने के बाद अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
Encounter between army and terrorists in udhampur four terrorists surrounded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMMP News: शहडोल में SECL की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा; छत धंसने से मलबे में दबे कई मजदूर, 2 की मौत
Jun 05, 2026 | 10:59 PM‘बाहुबली से बायो युग की ओर बढ़ रहा यूपी’, बोले-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा
Jun 05, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














