जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा, जवानों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत
जम्मू कश्मीर में मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ा हादसा हो गया है। बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस के पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
- Written By: आकाश मसने
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में जवानों से भरी बस खाई में गिरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ा हादसा हो गया है। बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस के पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। बस में सवार 35 बीएसएफ जवानों में से छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
A total of three Border Security Force (BSF) personnel lost their lives and 32 suffered injuries after a bus engaged in election duty slipped down hilly road and fell into a gorge in Brell Waterhail area of Central Kashmir’s Budgam district in Jammu and Kashmir. Six of the 35 BSF… — ANI (@ANI) September 20, 2024
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 35 बीएसएफ जवानों के अलावा एक नागरिक चालक भी घायल हो गया। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में चुनाव ड्यूटी के लिए फोर्स का मूवमेंट हो रहा था। इसी दौरान जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने राहत कार्य शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
नवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं अमरनाथ यात्रा की 4 गाड़ियां, 18 श्रद्धालु घायल
Kashmir Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से बाढ़, पहलगाम के होटल और घर पानी में डूबे
पुलिस ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहाल इलाके में एक खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में करीब एक दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है।
