जम्मू-कश्मीरः कठुआ में एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भीषण आग लग गई है। हादसे में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। जबकि 3 लोग बेसुध हो गए हैं, आगजनी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
- Written By: Saurabh Pal
जम्मू-कश्मीरः कठुआ में एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 लोगों की मौत
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भीषण आग लग गई है। इस आगजनी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग दम घुटने से बेहोश हो गए हैं। जिसमें एक पड़ोसी भी है, जो घर में फंसे लोगों की मदद कर रहा था। बेसुध लोगों का इलाज कठुआ के जीएमसी अस्पताल में चल रहा है।
आगजनी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर कर्मी पहुंच गए हैं। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम जुटी हुई है। वहीं घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घर में 9 लोग सो रहे थे, जब आग लगी। जिसके कारण उन्हें आग पता नहीं चल पाया और पूरे घर में धुआं भर गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग दम घुटने से बेहोश गए हैं। वहीं बेसुध लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है अब वह खतरे से बाहर है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को मिलेगी नई मजबूती
दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी
महिला आरक्षण बिल का विरोध कर बुरी फंसी विपक्ष, अब BJP सड़कों पर उठाएगी यह मुद्दा; जानें आगे की पूरी रणनीति
होर्मुज खुलते ही गिरी तेल-गैस की कीमतें, 49 दिन बाद ग्लोबल मार्केट में भारी हलचल, अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इन लोगों की गई जान…
1-गंगा भगत- उम्र 17 वर्ष
2- दानिश भगत- उम्र 15 वर्ष
3- अवतार कृष्ण- उम्र 81 वर्ष
4- बरखा रैना- उम्र 25 वर्ष
5- ताकाश रैना- उम्र 3 वर्ष
6- अद्विक रैना- उम्र 4 वर्ष
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “कठुआ शहर के शिव नगर इलाके में आग की घटना के परिणामस्वरूप एक परिवार के छह सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।”
उन्होंने कहा, “शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। में जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मंडल अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हमारी टीम मौके पर सहायता कर रही है। ओम शांति।”
