कश्मीर की तरह जम्मू में भी लागू होगा ‘जीरो टेरर प्लान’, आतंकियों को चुन-चुनकर जहन्नुम भेजेंगे सुरक्षाबल
दिल्ली में रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक हाई-लेवल बैठक की। इस बैठक में जो फैसले लिए गए हैं उसने घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों की नींद हराम कर दी होगी।
- Written By: अभिषेक सिंह
अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर की उच स्तरीय बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक हाई-लेवल बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन के साथ शाह ने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
बैठक में पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान शाह ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन को घाटी की तरह जम्मू में भी आतंकवादी गतिविधियों पर नज़र बनाए रखने और उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आतंकियों पर कसेगी नकेल
गृह मंत्री शाह ने जम्मू कश्मीर सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि केंद्र नए तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कश्मीर घाटी की तरह ही जम्मू में भी आतंकवाद को कुचलने का काम करें और आतंकियों की मदद करने वाले या पनाह देने वालों पर भी सख़्त कार्रवाई की जाए। सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी क्षेत्र प्रभुत्व, शून्य-आतंकवाद योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग
पंजाब की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह! सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल
कुरखेड़ा में आदिवासी समाज का बड़ा मोर्चा, अमित शाह के वनवासी संबोधन पर जताया विरोध
दीदी छोड़ मोदी के शरण में बागी… दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- दबाव में है लोकतंत्र
Union Home Minister directs agencies to replicate the successes achieved in #Kashmir valley through Area Domination Plan and Zero Terror Plan in #Jammu division (2/3) pic.twitter.com/33Wio8P3DD — Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) June 16, 2024
तीर्थ स्थलों की सुरक्षा पर जोर
बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सभी तीर्थस्थलों और टूरिस्ट प्लेसेस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं इस दौरान शाह ने जम्मू के हालिया सुरक्षा हालात पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। बैठक में शाह ने अधिकारियों को जम्मू संभाग में एक्टिव टेरेरिस्ट्स तक पहुंचने के लिए खुफिया जानकारी जुटाने की भी बात कही है।
अमरनाथ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश
मीटिंग में अमित शाह ने 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शाह ने अधिकारियों से यात्रा मार्ग और नेशनव हाईवेज पर एक्सट्रा सिक्योरिटी फोर्सेज की तैनाती का आदेश दिया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन्स, हवाई अड्डों और शिविरों तक की सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्यों हुई हाई-लेवल मीटिंग
13 जुलाई को रियासी में शिवखोड़ी दर्शन के लिए जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं 41 लोग घायल हुए थे। 11 जून को कठुआ में हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था। हालांकि इस मुठभेड़ में सेना ने भी दो आतंकियों को मार गिराया था।
आतंकियों के निशाने पर रही अमरनाथ यात्रा
10 जुलाई 2017 को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने हमला किया था। इस घटना में 8 हिन्दू श्रृद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि 18 घायल हुए थे। इसी तरह 2002 में भी आतंकियों ने नुवान बेसकैंप पर हमला किया था जिसमें 6 श्रृद्धालुओं और तीन आम नागरिकों के साथ 9 लोग मारे गए थे।
