

नई दिल्ली: जहां इस समय संपूर्ण विश्व नए साल 2025 के स्वागत के लिए तैयार और उत्सुक है। वहीं बीते रहे महीने दिसंबर के साथ ही अब साल 2024 भी समाप्त होने को है। युं देखें तो साल 2024 की बात करें तो इसमें कई खबरें अच्छी और बुरी यादें बन कर रह जाएंगीं। इस दौरान देश की राजनीतिक गलियारों में भी कई हलचलें हुईं, जो लंबे समय तक याद रहेगी। आइये इस साल 2024 में घटित हुईं कुछ बड़ी खबरों पर पर नजर डालते हैं।
देश में बीते 19 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच 7 चरणों में आम चुनाव 2024 के लिए वोटींग हुई । लेकिन इस बार के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले रहे। जहां इस बार NDA 'अबकी बार, 400 पार' का नारे के शाथ चुनावी युद्ध में उतरी थी, वहीं दूसरी तरफ NDA को पटकने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया अलायंस बनाया। जब चुनावी नतीजे सामने आए तो NDA हालांकि 400 के आंकड़े को छु न सकी, लेकिन नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री जरुर बने। वहीं विपक्षी दलों को भी इस बार लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर बढ़त हासील हुई । देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2024 तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा फैसला लिया, जो किसी ने सोचा नही था। दरअसल जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के CM पद से इस्तीफे दे दिया। केजरीवाल ने बीते 17 सितंबर को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल रही। इसके साथ ही केजरीवाल ने इस्तीफा देते हुए कसम ली कि, जब दिल्ली के लोग उन्हें क्लीन चिट दे देंगे तभी वह CM पद पर काबीज होंगे।
वहीं इस साल 2024 में जम्मू-कश्मीर में हुआ विधानसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस बार सुबे में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव कराया गया। सभी की नजरें इस चुनाव पर टिकी थीं। आखिर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का दर्जा हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव जो था। वहीं चुनाव में यहां के मतदाताओं ने वोटिंग के सभी रिकॉर्ड तोड़त हुए उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शानदार वापसी की और उमर अब्दुल्ला राज्य के CM बने। महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 पर विभिन्न याचिकाओं को खारिज करते हुए फैसला सुनाया कि अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं होगी। बता दें कि, यह धारा भारत के संविधान में जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए शामिल की गई थी। वहीं केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जे एंड के से ये विशेष दर्जा हटा लिया था। कोर्ट ने सरकार के इस फैसले को बरकरार रखा और अपने दिसंबर 2023 के फैसले की समीक्षा के लिए याचिका को भी खारिज कर दी।
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र की इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने इसे असंवैधानिक और मनमाना करार दिया था। इस बाबत पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 5 सदसीय बेंच ने कहा था कि इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है।
साल 2024 में इस साल पूरे देश के साथ लोकसभा के चुनाव हुए तो वहीं महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव भी हुए। इस बार लोकसभा चुनाव में जहां महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन कोनिराशा मिली तो वहीं विधानसभा चुनाव में इसी महाराष्ट्र की जनता ने महायुति गठबंधन को फिर अपना समर्थन दे दिया। कुछ समय पहले संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महायुति गठबंधन ने शानदार बहुमत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाई है। लेकिन अबकी यहां पर मुख्यमंत्री बदल गया है। पहले जहां एकनाथ शिंदे का पास महाराष्ट्र की कमान थी तो वहीं इस बार चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र CM पद पर बैठे है।।
वहीं विदेश की खबरों को देखें तो साल 2024 में कई देशों में युद्ध और संघर्ष जारी हैं। जहां यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष में हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हो गए। वहीं मिडिल ईस्ट में भी संघर्ष बदस्तुर जारी रहे, जिसमें सीरिया और यमन प्रमुख हैं। इसके साथ ही इजरायल और हमास के बीच युद्ध अब भी जारी है। इन पर फिर कभी बातें होंगी।