यासीन मलिक के गुनाह कबूल करने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस को घेरा, बोले-आतंकवादी और अलगाववादियों के प्रति रखा है दोस्ताना रवैया
- Written By: सुभाष यादव
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली कोर्ट के समक्ष अपने सभी आरोप स्वीकार किये हैं। मलिक ने आतंकवाद से लेकर आतंकी कृत्य की साजिश रचने तक के सभी आरोपों पर हामी भरी है और उसे वह चुनौती देने वाला है। इसके साथ ही पूरे मामले पर अब सियासी संग्राम शुरू हो गया है। बीजेपी इसे लेकर आक्रामक है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवादी और अलगाववादियों के प्रति दोस्ताना रवैया रखा है।
ज्ञात हो कि यासीन मलिक के गुनाह कबूल करने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने आतंकवादी और अलगाववादियों के प्रति दोस्ताना रवैया रखा, उसकी वजह से बेखौफ होकर ये लोग अपनी हरकत करते रहें और जम्मू कश्मीर के लोगों को जख़्म देते रहें। इसने अपने जुर्म को कबूल किया है।
मुख्तार अब्बास नकवी का बयान-
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने आतंकवादी और अलगाववादियों के प्रति दोस्ताना रवैया रखा, उसकी वजह से बेखौफ होकर ये लोग अपनी हरकत करते रहें और जम्मू कश्मीर के लोगों को जख़्म देते रहें। इसने अपने जुर्म को कबूल किया है…: यासीन मलिक के गुनाह कबूल करने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी pic.twitter.com/LlJOZG6gGw — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2022
नकवी ने कहा कि लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जो जुल्म जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ किया, कांग्रेस पार्टी को भी इसे कबूल करना चाहिए। यासीन पर जो UAPA के तहत धाराएं लगाई गई हैं, जिसे भी उसने स्वीकार किया है। पूरे मामले पर अब 19 मई को कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है। वैसे मलिक पर जिन धाराओं में केस दर्ज है, ऐसे में उसे अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
