Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

World Environment Day पर लें ये संकल्प, प्लास्टिक को कहें ना, पर्यावरण को हां

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम इस बार ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ रखी गई है। प्लास्टिक का प्रयोग कर हम पर्यावरण को खतरे में डाल रहे हैं। समय आ गया है कि हम सब मिलकर प्लास्टिक को ना कह पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 06, 2025 | 04:20 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए प्लास्टिक को कहें न

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरा विश्व एकजुट है। हम प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। डीजल की जगह ईलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग कर रहे हैं, पेड़-पौधे लगा रहे हैं लेकिन क्या ये काफी है। आज की तारीख में जो सबसे बड़ा खतरा है वह है प्लास्टिक प्रदूषण। जी हां, प्लास्टिक प्रदूषण न सिर्फ पूरे पर्यावरण को खतरे में डाल रहा है बल्कि हमारे पीने के पानी से लेकर खाद्य पदार्थों तक को दूषित कर रहा है और हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर गंभीर बीमारियां भी दे रहा है। आइए हम सब आज संकल्प लें और प्लास्टिक प्रदूषण का ‘ना’ कहें।

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ही इसीलिए ‘प्लास्टि प्रदूषण का अंत’ रखी गई है। कोरिया गणराज्य इस बार ग्लोबल प्रोग्राम की मेजबानी कर रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण का मतलब है पर्यावरण में प्लास्टिक का जमा होना जो वन्यजीवों, समुद्री जीव और मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। इसमें प्लास्टिक बैग, बोतलें और माइक्रोप्लास्टिक जैसे कई प्रकार के प्लास्टिक अपशिष्ट शामिल हैं जो आसानी से नष्ट नहीं होते।

प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव

आज जो भी हम प्लास्टिक के थैले, बोतलें या पॉलीथिन इस्तेमाल कर रहे हैं ये पर्यावरण के साथ हम सब को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जीव-जंतुओं पर क्या प्रभाव: प्लास्टिक हम सामान्यत: इस्तेमाल कर कचरे में फेंक देते हैं। कई बार इस प्लास्टिक को भोजन के साथ गाय या अन्य जीव खा लेते हैं। जिससे उनको कई घातक बीमारी हो जाती हैं। कई बार उनकी मौत भी हो जाती है।

समुद्री जीव पर प्रभाव: अक्सर हम प्लास्टिक में कोई भी सामान लेने के बाद उसे कहीं भी फेंक देते हैं। यह किसी नदी में चला जाता है तो कई बार जलीय जीव इसमें फंस कर दम तोड़ देते हैं।

मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव: आज प्लास्टिक पैंकिंग का जमाना है। फ्रूट से लेकर तमाम खाने-पीने की वस्तुएं भी हम प्लास्टिक पैकेट में घर लाते हैं और बड़े मजे से खाते हैं, लेकिन ये बेहद खतरनाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण हमारे भोजन में ट्रांसफर हो जाते हैं जो शरीर के अंदर जाकर धीरे-धीरे गंभीर बीमारी को जन्म देते हैं।

प्लास्टिक प्रदूषण क्यों बढ़ रहा?

प्लास्टिक प्रदूषण समाज के लिए बड़ा खतरा है और ये लगातार बढ़ रहा है। इसका कारण है कि हमारे जीवन में प्लास्टिक का अधिक उपयोग। हम हर सामान प्लास्टिक में लेकर आते हैं। फल-फूल और अन्य सामान से लेकर भोजन तक प्लास्टिक पैकिंग में आ रहा है। दूसरा प्लास्टिक का उचित ढंग से निपटान नहीं हो रहा है। तीसरा है कि हम प्लास्टिक का उत्पादन लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। प्लास्टिक का उत्पादन ज्यादा होगा तो प्रदूषण भी बढ़ेगा।

ऐसे रोकें प्लास्टिक प्रदूषण

प्लास्टिक प्रदूषण रोकना भी हमारे हाथ में ही है। हमें प्लास्टिक वेस्ट का उचित ढंग से निपटान करना चाहिए। प्लास्टिक की हमें रीसाइकलिंग करनी चाहिए। इसके अलावा हमें नो टू प्लास्टिक का संकल्प लेना होगा और निजी जिंदगी में प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना होगा।

हाईकोर्ट ने भी लगा रखी है प्लास्टिक पर रोक

प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर हाईकोर्ट तक ने रोक लगा रखी है इसके बाद भी धड़ल्ले से लोग इसे प्रयोग कर रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम सब संकल्प लेते हैं कि प्लास्टिक का प्रय़ोग जितना हो सके न करें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ और स्वस्थ्य वातावरण में सांस ले सके।

World environment day 2025 say no to plastic pollution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 06:34 AM

Topics:  

  • Air Pollution
  • Delhi Police
  • Environment Day
  • Plastic Free
  • Water Pollution

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस सांसद आर सुधा की चेन बरामद, दिल्ली पुलिस ने दो दिन के अंदर ढूंढ निकाला शातिर चेन स्नैचर

2

दिल्ली में दवा लेने आई नाबालिग लाश बनकर लौटी, एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने दागी 4 गोलियां

3

महिला को बांग्लादेशी बताकर सूनसान जगह ले गई दिल्ली पुलिस, टीएमसी ने खोला मोर्चा

4

प्लास्टिक की थैलियों में फूड रखना होता है जानलेवा, इस स्टडी को जानकर चौंक जाएंगे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.