Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘एक राष्ट्र, एक विधान मंच’ पर कार्य जारी, विधायिका की छवि उसके सदस्यों के आचरण पर निर्भर: PM मोदी

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 27, 2024 | 10:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि संसद और राज्य विधायिकाएं ‘एक राष्ट्र, एक विधान मंच’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने सदस्यों के आपत्तिजनक व्यवहार पर अंकुश लगाने के बजाय उनके समर्थन में उतर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह संसद या विधानसभाओं के लिए अच्छी बात नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “वर्ष 2021 में, आपके साथ चर्चा के दौरान मैंने ‘एक राष्ट्र, एक विधान मंच’ के बारे में बात की थी। मुझे खुशी है कि हमारी संसद और राज्य विधानसभाएं अब ई-विधान और डिजिटल संसद मंचों के माध्यम से इस लक्ष्य पर काम कर रही हैं।”

‘एक राष्ट्र, एक विधान मंच’ परियोजना का उद्देश्य सभी विधानमंडलों की कार्यवाही को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि विधायिका की छवि उसके सदस्यों के आचरण पर निर्भर करती है। मोदी ने कहा, “एक समय था जब सदन में अगर कोई सदस्य नियम तोड़ता था और उस सदस्य के खिलाफ कार्रवाई होती थी तो सदन के वरिष्ठ सदस्य उनसे बात करते थे ताकि भविष्य में वह गलती को न दोहराएं और सदन के नियम न तोड़ें।”

मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

प्रधानमंत्री ने कहा, “लेकिन, आजकल कुछ राजनीतिक दल ऐसे सदस्यों के समर्थन में खड़े होते हैं और उनकी गलतियों का बचाव करते हैं। यह संसद या राज्य विधायिकाओं के लिए अच्छा नहीं है।” उन्होंने कहा कि अतीत में सदन के किसी सदस्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण उन्हें सार्वजनिक जीवन से बाहर कर दिया जाता था, “लेकिन, अब हम दोषी भ्रष्ट व्यक्तियों का सार्वजनिक महिमामंडन देख रहे हैं, जो कार्यपालिका, न्यायपालिका और संविधान की अखंडता के लिए हानिकारक है।”

महिलाओं की भागीदारी और सुझावों पर चर्चा को प्रोत्साहन दें

नारी शक्ति वंदन अधिनियम (विधानमंडलों में महिलाओं के आरक्षण पर कानून) का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि विधानमंडलों में महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से सुझावों पर चर्चा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति इसके राज्यों की उन्नति पर निर्भर करती है और राज्यों की प्रगति सामूहिक रूप से उनके विकास लक्ष्यों को परिभाषित करने के लिए उनके विधायी और कार्यकारी निकायों के दृढ़ संकल्प पर निर्भर करती है। उन्होंने आर्थिक प्रगति के लिए विधायी समितियों को सशक्त बनाने के महत्व पर कहा, “आपके राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए समितियों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। ये समितियां निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जितनी सक्रियता से काम करेंगी, राज्य उतना ही आगे बढ़ेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने 2,000 अनावश्यक कानूनों को खत्म कर दिया है। उन्होंने विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों से अनावश्यक कानूनों और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव पर ध्यान देने का भी आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि उन्हें हटाने से महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। (एजेंसी)

Work continues on one nation one legislative platform narendra modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2024 | 10:05 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • one nation

सम्बंधित ख़बरें

1

महिला क्रिकेटर का PM मोदी पर बयान, कहा- प्रधानमंत्री को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है

2

‘अपने हाथ में हनुमान जी का टैटू…’, पीएम मोदी ने भारतीय महिला टीम से की ‘मन की बात’, देखें वीडियो

3

अररिया में गरजे PM मोदी…तो बेतिया में शाह ने ‘क्रोनोलॉजी’ समझाई, बिहार का सियासी पारा हाई

4

RJD-कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं? PM मोदी ने बिहार में खोली पोल, बोले- यह झगड़ा और बढ़ गया है

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.