Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s Day Special: स्ट्रीट सिंगर जिसने स्टार रैपर Yo-Yo का कराया कमबैक, रागिनी ने राग से हिलाई म्युजिक इंडस्ट्री

Women's Day Special: महिलाओं को आधी आबादी की संज्ञा दी गई है, ऐसा क्यों? इस सवाल का सही जवाब पता नहीं है। लेकिन सवाल सुनते ही लोग अलग-अलग अपनी सहुलियत के हिसाब से जवाब देते हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 04, 2025 | 09:43 PM

ईशा गुप्ता, हनी सिंह, रागिनी विश्वकर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Women’s Day Special: महिलाओं को आधी आबादी की संज्ञा दी गई है, ऐसा क्यों? इस सवाल का सही जवाब पता नहीं है। लेकिन सवाल सुनते ही लोग अलग-अलग अपनी सहुलियत के हिसाब से जवाब देते हैं। जबकी महिलाओं की संख्या पूरी दुनिया आधे से कम है। पुरूषों की संख्या 50.42% है तो वहीं महिलाओं की संख्या 49.58% है। प्रतिशत में यह मार्जिन भले कम दिख रहा है, लेकिन यह मार्जिन करोड़ों में है। पहली विडंबना यह है कि महिलाओं की संख्या कम है। दूसरी विडंवना यह कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा आज कम आंका जाता है। इसी वजह से उन्हें अवसर भी कम मुहैया कराए जाते हैं।

इसके बावजूद भी भारत जैसे पुरूष प्रधान समाज में कुछ महिलाएं फलक पर हैं। आज ऐसी एक स्ट्रीट सिंगर की कहानी बताएंगे। जिसने अपने दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। उस स्ट्रीट सिंगर का नाम रागिनी विश्वकर्मा है। जिसे मैनिएक सिंगर भी लोग कह रहे हैं।

वापसी के कई प्रयास हनी सिंह के हुए थे फेल

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात

अलीगढ़ में ये कैसी नसबंदी? ऑपरेट करने के बाद गर्भवती हो गईं 64 महिलाएं, फिर…

भारत के मशहूर रैपर और सिंगर यो-यो हनी सिंह लंबे से म्युजिस इंडस्ट्री से काफी समय तक दूर रहे। इस दूरी की वजह उनका स्वास्थ्य था। जब वह म्युजिक इंडस्ट्री से दूर थे तभी उनके ही एक पूर्व साथी ने सिंगर व रैपर बादशाह ने जगह ले ली। इसके बाद रैपर की वैकेंसी फुल चल रही थी। वहीं हनी सिंह के वापसी कई प्रयास फेल हो चुके थे। इतना ही नहीं बादशाह और हनी सिंह में कुछ मामलों लेकर विवाद हो गया।

खत्म हो गया हनी सिंह का संघर्ष

हनी सिंह का स्ट्रगल बढ़ता जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने पंजाबी और इंग्लिश रैप में भोजपुरी गाने को डालकर एक नया प्रयोग किया। उनके इस प्रयोग ने सभी चौका दिया। पिछले कुछ दिनों से ‘मैनिएक’ गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। मैनिएक गाने में जो लाइन सबसे ज्यादा फेमस हुई वो है ‘दिदिया के देवरा गड़ाइले बाटे नजरी…’ इस लाइन को गोरखपुर की स्ट्रीट सिंगर रागिनी विश्कर्मा ने गाया है।

पूरे भारत गूंज रहा दिदिया के देवरा…

अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली रागिनी विश्कर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। क्योंकि उनकी आवाज अब ने केवल यूपी-बिहार या गोरखपुर तक सिमित है, बल्कि पूरे भारत में गूंज रही है। गोरखपुर के चौरी चौरा के तरकुलवा क्षेत्र में एक बेहद गरीब परिवार की रागिनी विश्‍वकर्मा रातोंरात स्‍टार बन गई हैं। इस गाने में हनी सिंह और बॉलीवुड की ग्‍लैमरस अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता की जोड़ी नज़र आ रही है, लेकिन इसे लेकर रागिनी की खूब चर्चा हो रही है। यह गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही समय में इसे लाखों व्‍यूज मिल गए थे और यह सिलसिला लगातार जारी है।

कभी सड़कों पर तबला बजाकर गाती थीं रागिनी

रागिनी विश्‍वकर्मा कभी हनी सिंह जैसे बड़े सिंगर के साथ गाना गाएंगी और इस तरह छा जाएंगी यह किसी ने नहीं सोचा था। शायद खुद रागिनी ने भी ऐसी सफलता की कल्‍पना नहीं की थी। रागिनी गोरखपुर चौरी चौरा के तरकुलहा क्षेत्र की रहने वाली हैं। बताते हैं कि वह कभी सड़कों पर, मेलों में तबला और हारमोनियम बजाकर गाने गाती थीं। कुछ स्‍थानीय यूट्यूब चैनल्‍स पर उनके गाए गाने और इंटरव्‍यू के वीडियो मौजूद हैं। रागिनी की ये कामयाबी उनके लिए ही नहीं उन्‍हें जानने वाले लोगों के लिए किसी सपने के सच हो जाने जैसा है।

Womens day special street singer ragini vishwakarma made honey singh comeback

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • Honey Singh
  • International Women's Day
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.