Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा: आग की घटना में युवती की मौत, होटल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 20, 2024 | 12:28 PM

दम घुटने से युवती की मौत (फोटो क्रेडिट - X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एक होटल में शनिवार शाम आग लगने की घटना में एक युवती की मौत के बाद होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, वहीं अग्निशमन विभाग ने होटल के पास फायर एनओसी’ नहीं होने की बात कही है। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में मृत युवती का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया, वहीं इस घटना में घायल हुए युवक की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-104 स्थित मून होटल में शनिवार शाम आग लगने के बाद दम घुटने से युवती की मौत हो गई, वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि होटल में अभी निर्माण कार्य चल रहा है और इसके बावजूद इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई। अपर पुलिस उपायुक्त मनीष मिश्र ने बताया कि इस मामले में मृतक युवती के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित मनू होटल की चौथी मंजिल में लगी आग होटल के कमरे में फंसे कपल 27 वर्षीय पलक की मौत, मंगेतर इंजीनियर तरुण कुमार झुलसा#Noida #fire pic.twitter.com/QoEMLSBU0h — Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) May 19, 2024


एक अधिकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम’ तो लगे थे पर काम नहीं कर रहे थे और आग बुझाने की तैयारी अधूरी ही थी। आग होटल की चौथी मंजिल पर एसी की फिटिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी। पुलिस के अनुसार युवती पलक मूल रूप से पटना की रहने वाली थी और फिजियोथेरेपिस्ट थी। पलक के भाई प्रांशु वर्णवाल ने बताया कि वह घर में सबसे बड़ी थी और भविष्य को लेकर उसके कई सपने थे। प्रांशु ने भावुक होते हुए कहा कि बहन को खोने के दर्द को वह शब्दों में नहीं बयां कर सकते।

सम्बंधित ख़बरें

उनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप

हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार

‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप

Woman dead as fire breaks out in noida hotel in sector 104

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2024 | 12:28 PM

Topics:  

  • Noida
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.