Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

EPFO से पैसा निकालना होगा बेहद आसान, ATM से सीधा निकासी का सिस्टम तैयार, यहां जानें ये कैसे करेगा काम

सुमिता डावरा ने बताया कि ईपीएफओ की निकासी प्रक्रिया को पहले से ही काफी सरल बनाया जा चुका है। अब गैर-जरूरी प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया गया है, जिससे पीएफ निकासी में समय भी कम लगता है। नए सिस्टम के आने के बाद नौकरीपेशा...

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Dec 13, 2024 | 06:47 AM

कॉन्सेप्ट फोटो, पिक्सेल्स

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत बिजनेस डेस्क : अब नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफ खाते से पैसे निकालना पहले से ज्यादा कहीं आसान होने वाला है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, जिससे कर्मचारी सीधे एटीएम से अपने ईपीएफ खाते में जमा पैसों को निकाल पाएंगे। यह जानकारी भारत सरकार की लेबर सेक्रेटरी सुमिता डावरा ने दी है।

सुमिता डावरा ने बताया कि ईपीएफओ जल्द ही एक खास पीएफ विड्रॉल कार्ड लॉन्च करेगा। यह कार्ड बैंकों के डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा। इसके जरिए ईपीएफओ मेंबर्स एटीएम से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे। हालांकि, इस कार्ड का उपयोग सिर्फ ईपीएफ खाते में जमा पैसों की निकासी के लिए किया जा सकेगा।

ईपीएफओ का आईटी सिस्टम होगा बैंक जैसा

लेबर सेक्रेटरी के अनुसार जनवरी 2025 तक ईपीएफओ का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से अपग्रेड हो जाएगा। यह अपग्रेडेशन ईपीएफओ के सिस्टम को बैंकों के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसा बना देगा। इससे मेंबर्स और पेंशनर्स को बिना ज्यादा मानवीय हस्तक्षेप के अपने ईपीएफ खाते का एक्सेस मिल जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

क्या बढ़ने वाली है आपकी सैलरी? आठवें वेतन आयोग के सदस्य कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात, क्या है डिटेल्स?

EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! अब एक क्लिक में निकलेगा PF का पैसा, UPI से प्रोसेस हुआ बेहद आसान

Share Market: ट्रंप की एक चाल…और झूम उठा शेयर बाजार, 1186 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल

SEZ इकाइयों को बड़ी राहत: केंद्र ने सीमा शुल्क में की कटौती, अब घरेलू बाजार में बिक्री होगी आसान

निकासी पर होगी लिमिट

पीएफ विड्रॉल कार्ड से निकासी की एक सीमा तय की गई है। ईपीएफओ मेंबर्स एक बार में अपने खाते से अधिकतम 50% रकम ही निकाल पाएंगे। बेरोजगार होने की स्थिति में भी निकासी के नियम पहले जैसे ही रहेंगे। यदि कोई व्यक्ति एक महीने से बेरोजगार है, तो वह 75% तक की रकम निकाल सकता है, और दो महीने बाद पूरी राशि निकालने की सुविधा होगी।

तेज और आसान होगा प्रॉसेस

सुमिता डावरा ने बताया कि ईपीएफओ की निकासी प्रक्रिया को पहले से ही काफी सरल बनाया जा चुका है। अब गैर-जरूरी प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया गया है, जिससे पीएफ निकासी में समय भी कम लगता है। नए सिस्टम के आने के बाद नौकरीपेशा लोगों को अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने में और आसानी होगी।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

Withdrawing money from epfo very easy system for direct withdrawal from atm ready know here how it work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2024 | 06:47 AM

Topics:  

  • Business News
  • EPFO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.