- Hindi News »
- India »
- Will Seema Haider And Sachin Meenas Child Get Indian Citizenship Or Not
सीमा हैदर और सचिन के बच्चे भारतीय होंगे या पाकिस्तानी, क्या है कानूनी प्रावधान?
एक तरफ सीमा हैदर के खिलाफ भारत में अवैध तरीके से घुसने का केस चल रहा है तो दूसरी ओर उनके वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा हैदर भारत में घुसने से पहले नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी कर ली थी।
- Written By: मनोज आर्या

सीमा हैदर और सचिन मीणा
नई दिल्ली: पाकिस्तान से चार बच्चे के साथ अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनने जा रही है। पिछले साल मई से ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सचिन मीणा के घर में रह रही सीमा ने हाल ही में खुलासा की वह सात महीने की गर्भवती है। अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप में पुलिस ने सीमा हैदर को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस समय वह जमानत पर है। खुद को सचिन मीणा की पत्नी बताने वाली सीमा हैदर एक बार फिर भारत से लेकर पाकिस्तान तक सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच इस बात को लेकर भी बहस छिड़ गई है कि सीमा और सचिन के बच्चे को भारतीय नागरिकता मिलेगा या नहीं? आइए जानने की कोशिश करते हैं।
भारतीय नागरिकता कानून 1955 के प्रावधानों के अनुसार, भारत में जन्म लेने वाला हर बच्चा भारतीय नागरिक होता है, यदि उसके माता-पिता भारत के नागरिक हैं। वहीं, माता या पिता में से कोई भी एक विदेशी भी है तो बच्चे को भारतीय नागरिकता हासिल होती है। हालांकि, इसके साथ एक शर्त है, जिसकी वजह से सीमा और सचिन की नई संतान को नगारिकात मिलने को लेकर संशय बना हुआ है। शर्त य है कि विदेशी मां या पिता अवैध तरीके से भारत में न रह रहे हों, बच्चे के जन्म के समय भारत में रहने के लिए उसके पास वैध वीजा और पासपोर्ट हो।
यहां फंस रहा है सीमा हैदर का मामला
सचिन मीणा के केस में मामला यहां फंस रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थी, इस वजह से उसके होने वाले बच्चे को नागरिकता मिलने पर पेंच फंस गया है। सीमा हैदर और उसके बच्चों का क्या होगा, उन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी या नहीं, उन्हें भारत में रहने दिया जाएगा या फिर वापस पाकिस्तान भेज दिया जाएगा, इन मुद्दों पर अब फैसला अदालत और राष्ट्रपति के फैसले पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया…’, सीमा हैदर के छठी बार मां बनने पर फिर बोलीं ‘लप्पू से सचिन’ वाली भाभी
सीमा हैदर फिर सुर्खियों में: छठी बार मां बनने का ऐलान, लोगों बोले- क्या क्रिकेट टीम बनाने की तैयारी
Seema Haider ITC Scam: 650 करोड़ के स्कैम में सचिन-सीमा का नाम कैसे? ITC घोटाले में चौंकाने वाला खुला
सीमा हैदर की बहन ने रोते हुए सरहद पार से भेजा खास मैसेज, कहा- भारत में रहना सेफ नहीं, हम अपनाने को तैयार
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सीमा हैदर और उसके बच्चों का क्या होगा?
एक तरफ सीमा हैदर के खिलाफ भारत में अवैध तरीके से घुसने का केस चल रहा है तो दूसरी ओर उनके वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा हैदर भारत में घुसने से पहले नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी कर ली थी, इसलिए उसे भारत की नागरिकता हासिल है। हालांकि, वह अभी तक इस बात को अदालत में साबित नहीं कर सके हैं। दूसरी तरफ एपी सिंह ने ही सीमा हैदर से राष्ट्रपति के सामने नागरिकता के लिए याचिका लगवाई। ऐसे में सीमा हैदर की नागरिकता पर फैसला कोर्ट और राष्ट्रपति को लेना है। इसेक बाद ही यह तय हो पाएगा कि सीमा हैदर और उसके बच्चों का क्या होगा।
Will seema haider and sachin meenas child get indian citizenship or not
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














