संजय दत्त सोशल मीडिया पर क्यों हो रहें ट्रेंड, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

15 दिन की शूटिंग के बाद संजय दत्त ने छोड़ी वेलकम 3, जानें क्या है वजह
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संजय दत्त (anjay Dutt) ट्रेंड हो रहे हैं। एक्स पर उनकी फोटो भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के साथ उनकी फोटो लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि संजय दत्त को मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि एक्टर संजय दत्त ने इसे अफवाह बताया है।

कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवारी की चर्चा

हरियाणा के करनाल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर चुनावी मैदान में हैं। एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है कि कांग्रेस के टिकट पर एक्टर संजय दत्त करनाल से मनोहरलाल खट्टर को टक्कर दे सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने संजय दत्त को आधिकारिक ताैर पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

क्या है सच

एक्स पर ट्रेंड हो रहे चुनाव लड़ने की खबर को संजय दत्त ने अफवाह बताया है। संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वह किसी भी पार्टी की तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। झूटी खबर फैलाई जा रही है। यह अफवाह है। अगर मुझे चुनाव लड़ना होगा या ऐसा कुछ होगा तो इसके बारे में मैं खुद एलान करूंगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com