-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Why Operation Shield Cancelled No More Mock Drill
अब नहीं बजेंगे सायरन…और नहीं फैलेगा अंधकार, आखिर क्यों कैंसिल हो गया ‘ऑपरेशन शील्ड’?
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्मू-कश्मीर में गृह विभाग ने कहा है कि वीवीआईपी दौरे के कारण मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

मॉक ड्रिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज होने वाली सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल स्थगित कर दी गई है। पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में ऑपरेशन शील्ड के नाम से होने वाली मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है।
सबसे पहले राजस्थान के सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ स्थगित होने की सूचना आई। इससे पहले जिन राज्यों में मॉक ड्रिल होनी थी, उनमें गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल थे। इस मॉक ड्रिल को ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम दिया गया है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से राजस्थान में आज होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ स्थगित कर दी गई है। उनके अनुसार, ‘मॉक ड्रिल’ की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इससे पहले, नागरिक सुरक्षा विभाग ने गुरुवार शाम को राज्य के सभी 41 जिलों में ‘ब्लैक आउट’ और ‘मॉक ड्रिल’ के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
नई तिथियां बाद में जारी की जाएंगी
इसके बाद गुजरात सूचना विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सूचित किया जाता है कि 29 मई 2025 को होने वाला नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अनुरोध है कि नागरिक सुरक्षा के सभी नियंत्रकों और अन्य हितधारकों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। ड्रिल की अगली तिथियां बाद में जारी की जाएंगी।
जम्मू-कश्मीर में VVIP दौरा बना कारण
जम्मू-कश्मीर में गृह विभाग ने कहा है कि वीवीआईपी दौरे के कारण मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अभ्यास को स्थगित कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने दिया था आदेश
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में मॉक ड्रिल करने का फैसला किया गया था। बताया गया कि सीमावर्ती इलाकों में शाम को ये मॉक ड्रिल की जाएंगी। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में 300 से 400 असफल ड्रोन अटैक किए।
यूपीए सरकार ने भी की थी पाकिस्तान पर स्ट्राइक, एस जयशंकर ने बात कबूली! कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
पाकिस्तान ने यह जवाबी हमला जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई सीमावर्ती इलाकों को टारगेट बनाकर किया गया था। ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया था।
Why operation shield cancelled no more mock drill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सामने बच्चे ने किया पेशाब, वायरल VIDEO के बाद पैरेंटिंग और सिविक सेंस पर छिड़ी बहस
Jul 08, 2026 | 06:31 PMSudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Jul 08, 2026 | 06:22 PMविरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
Jul 08, 2026 | 06:22 PMमहाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
Jul 08, 2026 | 06:18 PMढोलक बजाते हुए ‘हरे कृष्णा’ गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 06:14 PMदतिया उपचुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र; 4 और दावेदारों ने लिया फॉर्म
Jul 08, 2026 | 06:08 PMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














