Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन है अभिषेक घोसालकर? जिसे फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर उतारा मौत के घाट

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 08, 2024 | 11:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) को गुरुवार को दहिसर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। उनकी इलाज के दौरान करुणा अस्पताल में मौत हुई। वहीं, आरोपी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी का नाम मौरिस नोरोन्हा है।

मौरिस और अभिषेक के बीच कुछ विवाद था। हालांकि, दोनों ने हाल ही में विवाद सुलझा लिया था। जिसके बाद मौरिस ने घोषालकर को एक कार्यक्रम के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित किया गया था जिसे फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था।

अभिषेक घोसालकर ठाकरे गुट के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे हैं। वह, मुंबई नगर निगम में नगरसेवक के रूप में कार्य कर चुके है। वह मुंबई बैंक के निदेशक भी थे। नागरिकों के मुद्दों को सुलझाने के लिए जाने जाने वाले अभिषेक को आदित्य ठाकरे का करीबी माना जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

क्या राज ठाकरे की वजह से डूबी उद्धव की नैया? BMC नतीजों के बाद उठ रहे बड़े सवाल, देखें आंकड़ों का खेल

Mumbai Mayor: बीजेपी या शिवसेना, मुंबई पर होगा किसका राज? मेयर पद के लिए इस पार्टी ने ठोका दावा

‘उद्धवजी आणि पेंग्विन ला…’, चेहरे पर हंसी और 22 सेकंड का Video, नितेश राणे ने ठाकरे का ऐसे उड़ाया मजाक

पैठण एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73 लाख की सुपारी जब्त; ट्रक मालिक गिरफ्तार

Local activist Mauris Noronha shoots Uddhav Thackeray factiom Shivsena (UBT) leader Abhishek Ghosalkar during a Facebook live session in his office. Abhishek Ghosalkar Death. Mauris Noronha commits suicide after the attack.#Mumbai @Dev_Fadnavis @mieknathshinde @uddhavthackeray pic.twitter.com/TJHdeZbuAB — Shubham Sondawale (@sshubham95) February 8, 2024

कौन हैं मौरिस नोरोन्हा?

मौरिस कथित तौर पर बोरीवली क्षेत्र में एक स्वयंसेवी संगठन चलाता है और स्थानीय राजनीतिक हलकों में एक स्व-घोषित नेता है। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद घोसालकर के समर्थक आक्रामक हो गए और मौरिस के कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। इस घटना से दहिसर इलाके में तनाव बढ़ गया है जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आदित्य ठाकरे हैरान

इस घटना पर आदित्य ठाकरे ने हैरानी जताई और कहा कि अभिषेक घोसालकर ने हाल ही में मातोश्री में उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने मौजूदा स्थिति की आलोचना करते हुए हर तरफ से गुंडागर्दी से निपटने की जरूरत पर जोर दिया था।

महाराष्ट्र में गुंडाराज

राउत ने गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। अभिषेक की मौत से पहले संजय राउत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं रोज कह रहा हूं कि महाराष्ट्र में गुंडाराज है। मुख्यमंत्री और उनका बेटा रोज गैंगस्टर गिरोहों से मिलते हैं। पार्टी में प्रवेश देते हैं। गृह मंत्री गायब हो गए हैं। राज्य गैंगस्टरों के हाथों में है। इसलिए कानून का कोई डर नहीं है। लेकिन पुलिस को शिंदे गिरोह की सेवा के लिए छोड़ दिया गया है। अभिषेक घोसालकर को गोली मारना चौंकाने वाला है। अभिषेक मौत से लड़ रहे हैं और गृह मंत्री फडणवीस चाय-पे पर चर्चा करते घूम रहे हैं! फडणवीस इस्तीफा दें!”

महाराष्ट्रात गुंडांचे राज्य सुरू आहे असे मी रोज सांगत आहे.
मुख्यमंत्री आणि त्यांचे बाळराजे रोज गुंड टोळ्याना भेटतात.पक्षात प्रवेश देतात.गृहमंत्री अदृश्य झाले आहेत..राज्य गुंडांच्या तावडीत आहे.म्हणूनच कायद्याची भीती उरली नसून पोलिस हे शिंदे गँगच्या सेवेसाठीच उरले आहेत.
अभिषेक… pic.twitter.com/Q4LSeXzO2F
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 8, 2024

मौरिस को शिंदे सेना में शामिल होने का न्योता 

राउत ने अभिषेक की मौत के बाद एक और पोस्ट किया और कहा, “महाराष्ट्र में गुंडाराज! अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाला मौरिस नोरोन्हा चार दिन पहले वर्षा बंगले में था। मुख्यमंत्री ने उससे मुलाकात की। मौरिस को शिंदे सेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था! गृहमंत्री के रूप में फड़णवीस पूरी तरह विफल हैं! इस्तीफा दें!”

महाराष्ट्रात गुंडा राज!
अभिषेक घोसाळकर यांच्यावर गोळ्या झाडणारा मोरिश narohna चार दिवसांपूर्वीच
वर्षा बंगल्यावर होता.मुख्यमंत्री त्याला भेटले. मोरीश याला शिंदे सेनेत येण्याचे आमंत्रण दिले!(वर्षा बंगला गुंड टोळ्यांचा अड्डा झालाय)आज त्यानें अभिषेकवर गोळ्या चालवून बळी घेतला!
फडणविस… pic.twitter.com/px2scxZ4jV
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 8, 2024

एकनाथ शिंदे सरकार पूरी तरह से विफल

वहीं, इस घटना को लेकर पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है। अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है। जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें? क्या सरकार खुद ही डर का माहौल बना रही है? क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है? संजय राउत का कहना है कि ये सरकार पोषण कर रही है गुंडे। इसका जीता जागता उदाहरण आज मुंबई में देखने को मिला। इसका जवाब कौन देगा?”

#WATCH | On Shiv Sena (UBT) leader Abhishek Ghosalkar shot in Mumbai, party spokesperson Anand Dubey says, "An attempt to create an atmosphere of anarchy in Maharashtra is being made. BJP, Eknath Shinde's Shiv Sena, Ajit Pawar's NCP have completely failed…Nobody seems to be… https://t.co/nYNsANQfHl pic.twitter.com/ZdYdhVNyGY — ANI (@ANI) February 8, 2024

Who is abhishek ghosalkar who was shot dead during facebook live

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2024 | 11:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.