Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुंडली में यदि मांगलिक दोष या विवाह दोष हो, तो विधिवत सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत से मिलेगी मुक्ति, जानिए तिथि और पूजा विधि

हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को 'सौभाग्य सुंदरी व्रत' रखा जाता है। इस बार यह व्रत 18 नवंबर 2024 सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 16, 2024 | 01:29 PM

सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत

Follow Us
Close
Follow Us:

Saubhagya Sundari Vrat 2024:  हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को ‘सौभाग्य सुंदरी व्रत’ रखा जाता है। इस बार यह व्रत 18 नवंबर 2024 सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवा चौथ की भांति ही अखंड सौभाग्य और सौंदर्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं सौभाग्य सुंदरी व्रत की पूजा विधि और महिमा।

‘सौभाग्य सुंदरी तीज’ की पूजा ऐसे करें

महिलाएं सुबह संकल्प लेकर तीज का व्रत आरंभ करें। इस दिन महिलाओं को स्नान के बाद नए शुभ रंगों के परिधान पहनने चाहिए। उसके बाद महिलाओं को अपने हाथ पर मेंहदी रचानी चाहिए और संपूर्ण श्रृंगार करें। अब एक चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाकर माता पार्वती, शिवजी और गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित कर दें।

सम्बंधित ख़बरें

शनिवार को भूलकर भी इन चीजों का दान न करें, वरना बुरा समय तुरंत सताने लगेगा।

कच्चा आम खाने के ये चौंकाने वाले फायदे! जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे

नवरात्रि में घर के इस कोने की सफाई करना क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें क्या कहते हैं शास्त्र।

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर सकेंगे भारतीय जहाज! ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत, जानें क्या कहा?

मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें। इसके साथ ही सिंदूर, रोली, फूल, माला, कुमकुम के साथ भोग लगाएं और एक पान में 2 सुपारी, 2 लौंग, 2 हरी इलाचयी, 1 बताशा और 1 रुपए रखकर चढ़ा दें। भगवान शिव को भी सफेद रंग का चंदन, अक्षत, फूल, माला चढ़ाने के साथ भोग लगा दें। अब घी का दीपक जलाकर भगवान् की आरती करें और यथासंभव मंत्रों का जाप करें।

इसे भी पढ़ें – न्याय के देवता शनिदेव की पूजा में बरतें ये सावधानियां, अन्यथा निष्फल जाएगी आराधना    

सौभाग्य सुंदरी व्रत का महत्व

सौभाग्य सुंदरी व्रत वैवाहिक जीवन में मधुरता और सौभाग्य लाने के लिए रखा जाता है। इसके साथ ही पति और संतान की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो महिला इस व्रत को रखती हैं उसे सुखी और सफल जीवन प्राप्त होता है। इसके साथ ही जिन अविवाहित कन्याओं की कुंडली में विवाह दोष हो, वह भी इस व्रत को करके दोष से मुक्त हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-सर्दी-खांसी की समस्याओं से निपटने के बेहतरीन घरेलू नुस्खे, माने जाते हैं जो रामबाण    

जिन महिलाओं की कुंडली में मांगलिक दोष और प्रतिकूल ग्रह स्थिति है उनके लिए यह व्रत विशेष रूप से लाभकारी है। सौभाग्य सुंदरी तीज को महिलाओं के लिए ‘अखंड वरदान’ के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि जो भी स्त्री इस प्रकार व्रत करती हैं, उसके सुहाग की रक्षा स्वयं माता पार्वती करती हैं।

When is saubhagya sundari teej celebrated in the month of margashirsha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2024 | 01:29 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.