- Hindi News »
- India »
- What Is An Exit Poll And How Is It Done Know The Laws Related
Exit Poll क्या होता है- कैसे निकलता है आंकड़ा, आइये जानते हैं इससे जुड़े नियम-कानून
Exit Poll: हाल में दो चरण में झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों के 50 सीटों पर उप चुनाव भी हुए। बीते दिन यानी 20 नवंबर को हुए वोटिंग के बाद से एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। आइये जानते हैं क्या होता है एग्जिट पोल और इसे किया कैसे जाता है।
- Written By: साक्षी सिंह

Exit Poll
नई दिल्ली: साल 2024 में कई चुनाव हुए। लोकसभा चुनाव से लेकर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव तक। हाल में दो चरण में झारखंड चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों के 50 सीटों पर उप चुनाव भी हुए। बीते दिन यानी 20 नवंबर को हुए वोटिंग के बाद से एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। आइये जानते हैं क्या होता है एग्जिट पोल और इसे किया कैसे जाता है।
एग्जिट का सीधा सा मतलब होता है बाहर निकलना। पोल का मतलब होता है मतदान केंद्र। अब एग्जिट पोल का मतलब हुआ मतदाताओं का मतदान करके वोटिंग पोल से बाहर आना। यानी कि जब मतदाता चुनाव में वोट देकर बूथ से बाहर निकलता है तो उससे पूछा जाता है कि क्या आप बताना चाहेंगे कि आपने किस पार्टी या किस उम्मीदवार को वोट दिया है।
एग्जिट पोल से आंकड़े निकलते कैसे हैं
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
दरअसल, एग्जिट पोल कराने वाली एजेंसियां अपने लोगों को पोलिंग बूथ के बाहर खड़ा कर देती हैं। जैसे-जैसे मतदाता वोट देकर बाहर आते हैं, उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया। इसके साथ ही कुछ और सवाल भी पूछे जा सकते हैं, जैसे कि प्रधानमंत्री पद के लिए आपका पसंदीदा उम्मीदवार कौन है आदि।
ये है तरीका
अमूमन एक पोलिंग बूथ पर हर दसवें मतदाता से या फिर अगर पोलिंग स्टेशन बड़ा है तो हर बीसवें मतदाता से सवाल पूछा जाता है। मतदाताओं से मिली जानकारी का विश्लेषण करते हैं और अनुमान लगाने की कोशिश की जाती है कि चुनावी नतीजे क्या होंगे।
एग्जिट पोल कराने वाली भारत की ये प्रमुख एजेंसियां
एग्जिट पोल कराने वाली भारत में कई प्रमुख एजेंसियां हैं। जिनमें से सी-वोटर, Axis माई इंडिया, CNX भारत की कुछ प्रमुख एजेंसिया हैं। हालांकि चुनाव के समय कई नई-नई एग्जिट पोल की कंपनियां भी आती हैं जो जिनकी उम्र चुनाव के खत्म तक ही रहती है।
Exit Poll से जुड़े नियम कानून
रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल्स एक्ट, 1951 के सेक्शन 126ए के तहत एग्जिट पोल को नियंत्रित किया जाता है। भारत में चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर कुछ नियम बनाए हैं। इन नियमों का उद्देश्य ये होता है कि किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित न होने दिया जाए।
चुनाव आयोग समय-समय पर एग्जिट पोल को लेकर दिशा निर्देश जारी करता है। इसमें यह बताया जाता है कि एग्जिट पोल करने का क्या तरीका होना चाहिए। एक आम नियम यह है कि एग्जिट पोल के नतीजों को मतदान के दिन ब्रॉडकास्ट यानी जारी नहीं किया जा सकता है।
चुनाव से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल को ब्रॉडकास्ट नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा एग्जिट पोल के परिणामों को मतदान के बाद ब्रॉडकास्ट करने के लिए सर्वेक्षण एजेंसियों को चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होती है।
What is an exit poll and how is it done know the laws related
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध शराब पर सख्ती, महाराष्ट्र सरकार ने बदली तहसील समिति की संरचना; सरकार का बड़ा फैसला
May 13, 2026 | 01:17 PMप्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी परिवार में पसरा मातम, अखिलेश-शिवपाल सहित इन नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
May 13, 2026 | 01:16 PMNashik Traffic जाम से निपटने के लिए महापौर का कड़ा रुख; सिंक्रोनाइज सिग्नल और होमगार्डों की तैनाती की मांग
May 13, 2026 | 01:14 PMDharavi Redevelopment Project: 14 मई से 13 दिन तक लगेंगे डॉक्यूमेंटेशन कैंप, पेंडिंग मामलों का होगा समाधान
May 13, 2026 | 01:10 PMहॉर्मुज स्ट्रेट बंद होते ही बढ़ा तेल संकट, PM मोदी की बड़ी अपील सोच-समझकर इस्तेमाल करें पेट्रोल-डीजल
May 13, 2026 | 01:08 PMछावनी में बदला पुराना भोपाल, तनाव के बाद पुलिस और सेंट्रल फोर्स ने संभाला मोर्चा, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
May 13, 2026 | 01:06 PMनागपुर: मोदी की अपील पर घमासान, स्वदेशी पर राजनीति क्यों? बावनकुले ने PM मोदी का किया बचाव
May 13, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM














