पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, वोटिंग के दौरान BJP एजेंट की हत्या, महिला उम्मीदवार का सिर फोड़ा

West Bengal Panchayat Elections Violence
Pic Source- ANI West Bengal Panchayat Elections Violence
Published on: 
Updated on: 

कूच बिहार: पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections ) होने के पहले से ही हिंसक घटनाएं हो रही हैं। यह घटना वोटिंग के दौरान भी जारी है। वोटिंग के दौरान कूच बिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत में एक मतदान केंद्र पर गुंडों के हमले में भाजपा उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की मौत हो गई। 

इस घटना में उम्मीदवार भी घायल हो गईं। घायल होने के बाद उम्मीदवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बूथ पर मतदान रोक दिया गया है। उम्मीदवार माया बर्मन ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने मेरे एजेंट पर बम फेंका और उसे मार दिया। उन्होंने मुझ पर भी हमला किया।

6/130 बूथ पर तोड़फोड़ 
पश्चिम बंगाल के सीताई, कूच बिहार में भी पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर 6/130 बूथ, बरविटा प्राइमरी स्कूल में तोड़फोड़ की। सीताई, कूच बिहार के प्रथम मतदान पदाधिकारी अशोक राय ने बताया कि कल रात 2 बजे एक दल के कुछ लोग आए और बैलेट बॉक्स में पानी डाला। इसके बाद सुबह 7 बजे एक अन्य दल के लोग आए और उन्होंने यहां पर तोड़फोड़ की।

यह चुनाव जनता का नहीं है: BJP नेता राहुल सिन्हा   
पश्चिम बंगाल में पंचाय चुनाव में वोटिंग के दौरान भी हो हिंसा पर बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि जब चुनाव आयोग और राज्य सरकार मिलकर निर्णय ले लें कि सत्तारूढ़ TMC चुनाव में लूट करे, तो अब जो हो रहा है वह हो रहा है। केंद्रीय बल यहां आए लेकिन उन्हें बूथों पर नहीं भेजा गया। ऐसी स्थिति बनाई गई कि पूरे चुनाव में लूट हो जाए... अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक तो TMC के अंदर ही लड़ाई है और दूसरा TMC के लोग बीजेपी और अन्य पार्टियों पर हमला कर रही है... हम इसे जनता का चुनाव नहीं कह सकते।

 बता दें, पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 63,299 ग्राम पंचायतों की सीटों के साथ  9,730 पंचायत समिति सीटों और जिला परिषद सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।