Earthquake: खाड़ी में आए भूंकप से कांप उठा पश्चिम बंगाल, रिएक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता
भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर फिर हिमाचल अब पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह धरती कांप उठी है।
- Written By: Saurabh Pal
बंगाल में भूकंप (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलकाताः भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर फिर हिमाचल अब पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह धरती कांप उठी है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 6.10 बजे बंगाल की खाड़ी में भूंकप आया है। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई, जो काफी तेज माना जाता है।
हालाकि इस भूकंप का प्रभाव कहां तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार खाड़ी में भूकंप आया था। वहीं अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
यूपी, बिहार और दिल्ली में आया भूकंप
बता दें कि इससे पहले, मंगलवार 7 जनवरी की सुबह बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार- यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली तक लोगों ने धरती में तगड़े कंपन का अनुभव किया। भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत बताया जा रहा है, जिसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 7 जनवरी की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र तिब्बत का शीझैंग इलाका रहा है। 7.1 तीव्रता वाली भूकंप काफी भयानक मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
TMC में बड़ा तख्तापलट…ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी, बागी गुट ने अभिषेक बनर्जी को भी किया सस्पेंड
West Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, DA में 20% की शानदार बढ़ोतरी
Bangladesh-India सीमा पर भारी तनाव: लाठी-डंडे लेकर घुसपैठ की कोशिश में बॉर्डर पर जुटे सैकड़ों बांग्लादेशी
UP की तर्ज पर अब बंगाल में भी ‘बुलडोजर एक्शन’! सुवेंदु सरकार के इस बड़े फैसले से मचा हड़कंप, जानें पूरा प्लान
बिहार के कई जिलों में इस भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुपौल और मधुबनी समेत कई जिलों में धरती डोली। बिहार, यीपी और दिल्ली के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी इस भूंकप का असर दिखने को मिला है। बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और चीन में भी धरती डोली और भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
बीते दिनों महाराष्ट्र में भी आया था भूकंप
ध्यान देने वाली बात यह है कि 7 जनवरी से ठीक पहले 6 जनवरी को महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार की सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। ऐसे में अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि भूकंप तड़के 4 बजकर 35 मिनट पर डहाणू तालुका में आया।
