ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान बवाल! छात्रों ने दीदी को दिन में दिखा दिए तारे, देखें Video

Mamata Banerjee Oxford University Speech: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कैलो कॉलेज में अपने भाषण के दौरान विरोध का सामना किया।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान बवाल! छात्रों ने दीदी को दिन में दिखा दिए तारे, देखें Video
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान बवाल! छात्रों ने दीदी को दिन में दिखा दिए तारे, देखें Video
Published on: 
Updated on: 

Mamata Banerjee Oxford University Speech: ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भाषण: लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने दीदी से कई तीखे सवाल किए, जिनका बंगाल की सीएम ठीक से जवाब भी नहीं दे पाईं। इस दौरान स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्र नेताओं ने 'गो बैक' के नारे लगाए और आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दे पर सवाल उठाए।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाने पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह मामला अदालत में है, यह केस केंद्र सरकार के पास है। यहां राजनीति मत करो, यह मंच राजनीति के लिए नहीं है। आप झूठ बोल रहे हैं, इसे राजनीतिक मंच मत बनाइए। आप बंगाल जाइए और अपनी पार्टी को और मजबूत कीजिए। इस दौरान ममता बनर्जी ने भीड़ की ओर एक फोटो दिखाते हुए कहा कि आप मेरी यह तस्वीर देखिए, मुझे मारने की कोशिश कैसे की गई थी।

देखें वीडियो

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके शासन मॉडल में भेदभाव की अनुमति नहीं है और वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में एक सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर बल दिया और कहा कि समाज में विभाजन प्रतिकूल परिणाम देता है।

उन्होंने पूछा, ‘‘...एकता हमारी ताकत है और विभाजन हमें पतन की ओर ले जाता है। ऐसा स्वामी विवेकानंद मानते थे। एकता बनाए रखना एक कठिन काम है, लेकिन लोगों को विभाजित करने में बस एक पल लगता है।'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘जब मैं कुर्सी पर होती हूं, तो मैं समाज को बांट नहीं सकती। मुझे कमजोर वर्गों और गरीबों का ध्यान रखना होता है। हमें उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। साथ ही, हमें सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लिए मिलकर काम करना चाहिए, उनके साथ आगे बढ़ना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।''

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com