कहीं बढ़ेगा पारा, कहीं मौसम का यूटर्न..दिल्ली से बिहार तक 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
Weather Update: IMD ने दिल्ली, बिहार, राजस्थान और UP सहित 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव की संभावना।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update Today 10 April: मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 8 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर तूफान की आशंका जताई गई है। हालांकि उत्तर भारत में अगले 5-6 दिनों के दौरान यह गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश(Weather Update) का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस बीच राजधानी Delhi का न्यूनतम तापमान 16.3°C दर्ज किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर में मौसम(Weather Update) फिलहाल स्थिर रहेगा। अगले एक हफ्ते तक हल्के बादलों और धूप का मिश्रण देखने को मिलेगा। दिन में हल्की गर्मी, जबकि सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी। तापमान में हालिया गिरावट के कारण मौसम मार्च जैसा महसूस हो रहा है। अधिकतम तापमान 30–36°C और न्यूनतम 19–21°C रहने का अनुमान है। 10 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और करीब 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
Rajasthan में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल से मौसम(Weather Update) में सुधार और ज्यादातर हिस्सों में शुष्क स्थिति रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से तापमान 3–4°C तक बढ़ सकता है। श्रीगंगानगर, नागौर और जयपुर जैसे क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा। 10 अप्रैल को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि 11 अप्रैल से मौसम शुष्क हो सकता है।
UP-बिहार में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है। 10–11 अप्रैल को हल्के बादल रहेंगे, जबकि 12–14 अप्रैल तक मौसम(Weather Update) साफ रहेगा। तापमान 36°C तक पहुंच सकता है। बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। 30–70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शिमला और कांगड़ा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट(Weather Update) है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप रहेगी। 50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; अब आगे क्या होगा?
जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Ladakh में मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ रहा है।
