Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना तेज

Weather Update Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, UP, बिहार और महाराष्ट्र समेत 21 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 80 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 26, 2026 | 08:06 AM

आज का मौसम (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Weather Update Storm Alert in 21 States: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत 21 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना जताई गई है। तो वहीं, पूर्वी राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी भारी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को भारी बारिश के दौरान खेत में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

ओले गिरने की संभावना

वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। आंधी-तूफान के चलते कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं। इस बीच, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उससे सटे इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी मध्यम और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में थमी बारिश, उमस से लोग परेशान; मौसम विभाग का अनुमान, 1 जुलाई तक बनी रहेगी हल्की फुहारों की संभावना

दिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल

Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा

Maharashtra Weather: राज्य में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम

उत्तराखंड में आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जाकी की गई है। पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें – नागपुर में थमी बारिश, उमस से लोग परेशान; मौसम विभाग का अनुमान, 1 जुलाई तक बनी रहेगी हल्की फुहारों की संभावना

महाराष्ट्र में मध्यम वर्षा की संभावना

महाराष्ट्र राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मानसून सक्रिय रहने वाला है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मुंबई और पुणे में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की फुहारें पड़ने का अनुमान है।

राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 26 जून को आंधी, तूफान, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 1 जुलाई के बीच तेज हवाएं 50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना हैं। राजस्थान में फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश संभव

जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जम्मू, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, बारामूला, पुंछ और उधमपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather update storm alert 21 states heavy rain cyclonic circulation imd

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 08:04 AM

Topics:  

  • IMD
  • imd alert rainfall
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.