दिल्ली समेत भारत के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानिए किन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का अहसास जारी है, तो वहीं दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला रुक नहीं रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण कई राज्यों में भारी बारिश देखी जा सकती है। आज यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मौसम से जुड़ी जानकारी (सौ. सोशल मीडिया)
दिल्ली: अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का अहसास जारी है, तो वहीं दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला रुक नहीं रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण कई राज्यों में भारी बारिश देखी जा सकती है। आज यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि दिन के समय तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है।
Rainfall Warning : 12th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 12th अक्टूबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #Tamilnadu #karnataka #Maharashtra #Gujarat #ArunachalPradesh @moesgoi @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive @KeralaSDMA @tnsdma… pic.twitter.com/xVvfvPl9XU — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 11, 2024
कैसा रहेगा भारत के इन राज्यों में तापमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। इन जगहों पर बारिश की कोई संभावना नहीं बताई गई है। वहीं गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदे पड़ सकती हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर मानसून की वापसी पूरी तरह हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
दिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
मौसम का महा-अलर्ट: अगले कुछ घंटों में 17 राज्यों में बरपेगा कुदरत का कहर, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
महाराष्ट्र में बारिश से लोगों को हो रही समस्याएं
जहां बीते दिन यानी शुक्रवार को मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश देखी गई। जिसकी वजह से नवरात्रि की तैयारियों में काफी समस्याएं आईं। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। दशहरा के दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: एक और बड़ा ट्रेन हादसा; तमिलनाडु में मालगाड़ी से जा टकराई बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बोगी में लगी आग
किन जगहों पर होगी भारी वर्षा
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार आइलैंड में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
