दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में प्रदूषण का सितम जारी, जानें अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर
दिल्ली एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। आज यानी 10 नवंबर को ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का मौसम (सौ.सोशल मीडिया)
Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में इसका असर दिखाई देने लगा है। आने वाले हफ्तों में उत्तर भारत के राज्यों में ठंड दस्तक दे सकती है। जिसके बाद घरों में पंखे बंद हो जाएंगे और उनकी जगह रजाई और कंबल निकल जाएंगे। आज यानी 10 नवंबर को ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।
Rainfall Warning : 10th November 2024
वर्षा की चेतावनी : 10th नवंबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #TamilNadu@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts @tnsdma pic.twitter.com/MKF7kbjKMu — India Meteorological Department (@Indiametdept) November 9, 2024
दिवाली बीतने के बाद भी लोगों को सर्दी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में ठंड के बाद अब मैदानी इलाकों में भी जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि दिल्ली में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली में दिन की शुरुआत धुंध से होगी। वहीं मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सुबह और शाम को प्रदूषण के कारण धुंध और हल्की ठंड देखी जा सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में साफ बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा देखने को मिला है लेकिन कुछ समय बाद आसमान साफ हो जाता है। वहीं, शाम को ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले पांच दिनों तक तापमान में अंतर नहीं आएगा। नवंबर के आखिरी हफ्ते तक कोहर बढ़ने का आशंका है। इसके अलावा राजस्थान के पश्चिमी मैदानों में भी सर्दी नदारद है। पूर्वी राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी का आगमन हो रहा है। इस साल अच्छी बारिश के बाद भी लोगों को सर्दी के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम
देशभर का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, पहलगाम में बाढ़, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
यह भी पढ़ें: ‘बुल्डोजर से डराकर नहीं दबा सकते हैं लोगों की आवाज’, सीजेआई चंद्रचूड़ जाते-जाते भी दिखा गए आईना
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Rainfall Warning : 12th November to 15th November 2024
वर्षा की चेतावनी : 12th नवंबर से 15th नवंबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #TamilNadu #AndhraPradesh@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts@tnsdma @KeralaSDMA @APSDMA pic.twitter.com/Vp8NfrjUno — India Meteorological Department (@Indiametdept) November 9, 2024
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आने वाले हफ्ते के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की आशंका है।
