-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Waves Summit Indias First Trans Media City Will Be Built In Amaravati Cm Naidu Signed The Mou
WAVES Summit: अमरावती में बसाई जाएगी भारत की पहली ट्रांस मीडिया सिटी, सीएम नायडू ने एमओयू पर किया साइन
- Written By: अक्षय साहू
नायडू ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य को वैश्विक रचनात्मक और डिजिटल केंद्र में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें हजारों नौकरियां पैदा करने और पर्याप्त विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित करने की क्षमता है।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को यहां भारत के पहले ट्रांस मीडिया एंटरटेनमेंट सिटी ‘क्रिएटर लैंड’ को शुरू करने के लिए एक समझौता (एमओयू) पर साइन करने का ऐलान किया। आंध्र सरकार का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रदेश में 25,000 नौकरियां पैदा करना है।
नायडू ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य को वैश्विक रचनात्मक और डिजिटल केंद्र में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें हजारों नौकरियां पैदा करने और पर्याप्त विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित करने की क्षमता है।
सीएम नायडू ने जताई खुशी
ट्रांस मीडिया एंटरटेनमेंट सिटी प्रोजेक्ट के एमओयू पर साइन करने की जानकारी सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके दी। सीएम नायडू एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘प्रदेश में कुल 25,000 नौकरियां पैदा करना हमारा लक्ष्य है, इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य एफडीआई आकर्षित करना, बड़े पैमाने पर विकास लाना और स्थानीय प्रतिभाओं को आंध्र प्रदेश से बाहर निकालकर पूरी दुनिया में प्रदेश का परचम लहराया है।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Three Burnt Alive: दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, 3 की मौत
Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा! बोलेरो पलटी, 3 मजदूरों की मौके पर हुई मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
Delighted to announce that GoAP has entered into a historic MoU with Creativeland Asia to launch Creatorland, India’s first Transmedia Entertainment City, in the people’s capital #Amaravati. With an aim to create 25,000 jobs, the project is set to attract FDI, bring large-scale… — N Chandrababu Naidu (@ncbn) May 4, 2025
आंध्र सरकार ने मुंबई में चल रहे ‘वेव्स शिखर सम्मेलन’ में राज्य में ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी स्थापित करने के लिए एक एमओयू पर साइन किए। माना जा रहा है कि ‘क्रिएटर लैंड’ प्रोजेक्ट से आंध्र प्रदेश को को अगले छह सालों में 10,000 करोड़ रुपये तक का फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए एक शुभ और गौरवपूर्ण क्षण है। क्रिएटर लैंड स्थानीय प्रतिभाओं को दुनिया के सामने पेश करेगा।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्रिएटिव इंड्यूट्री हब होगा शहर
सीएम नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि यह परियोजना कहानी कहने, फिल्मों, गेमिंग, संगीत, वर्चुअल प्रोडक्शन और एआई-संचालित सामग्री पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिससे यह क्रिएटिव इंड्यूट्री का हब बन जाएगा। नायडू के अनुसार, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और वैश्विक साझेदारी ‘क्रिएटर लैंड’ अकादमी को समर्थन प्रदान करेगी, जो युवाओं को अगली पीढ़ी के कौशल और सामग्री निर्माण में प्रशिक्षित करेगी।
उन्होंने बताया कि ‘क्रिएटर लैंड’ अमरावती को नए विचार, रोजगार और डिजिटल सामग्री के लिए विश्वस्तरीय गंतव्य बनाएगा, जिससे आने वाले समय में आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Waves summit indias first trans media city will be built in amaravati cm naidu signed the mou
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














