युद्धपोत INS कोलकाता 35 समुद्री लुटेरों को लेकर सोमालिया तट से पहुंचा मुंबई

Warship INS Kolkata reaches Mumbai from Somalia coast with 35 pirates
सीमा शुल्क और अप्रवासन की औपचारिकताओं के बाद 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सोमालिया तट (Somalia coast) के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस (INS) कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। नौसेना ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प' के तहत की गई।

समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंपा गया

इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नौसेना ने कहा कि आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च को मुंबई पहुंचा। भारतीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री डकैती-रोधी अधिनियम, 2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

 15 मार्च चलाया गया था अभियान

उसने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर 15 मार्च की सुबह शुरू हुए 40 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान आईएनएस कोलकाता ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के जहाज ‘एक्स-एमवी रुएन' को रोका। नौसेना ने कहा कि जहाज ‘एक्स-एमवी रुएन' का इस्तेमाल समुद्र क्षेत्र में लूटपाट करने और वाणिज्यिक पोतों को बंधक बनाने के लिए किया जा रहा था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com