Waqf Amendment bill: ‘वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं है’, वक्फ बिल पर ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- मोदी नहीं पसंद…!
Waqf Amendment bill: जेडीयू ने लोकसभा में वक्फ बिल का खुलकर समर्थन किया है। जेडीयू की ओर से बोलते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो करते हैं...
- Written By: अभिषेक सिंह
जेडीयू सांसद ललन सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जेडीयू ने लोकसभा में वक्फ बिल का खुलकर समर्थन किया है। जेडीयू की ओर से बोलते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो करते हैं, सही करते हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए बिल पेश किया है। इसका समर्थन किया जाना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि इस बिल को मुस्लिम विरोधी बताकर पूरे देश का माहौल खराब किया जा रहा है। यह बिल कतई मुस्लिम विरोधी नहीं है।
ललन सिंह ने कहा कि वक्फ एक ट्रस्ट है, जो मुसलमानों के हितों के लिए काम करता है। वक्फ में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि वह मुसलमानों के सभी वर्गों के साथ न्याय करे, जो नहीं हो रहा है। वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं बल्कि प्रशासनिक संस्था है, जो मुसलमानों के लिए काम करती है। आप मोदी जी को कोस रहे हैं।
संसद में क्या बोले ललन सिंह?
जेडीयू सांसद ने आगे कहा कि अगर आपको नरेंद्र मोदी का चेहरा पसंद नहीं है, तो उनकी तरफ मत देखिए, बल्कि उनके कामों की बात कीजिए। 2013 में आप लोगों ने जो पाप किया था, उसका अंत मोदी जी ने कर दिया है। वक्फ को कुछ लोगों के चंगुल से मुक्त कराया गया है और इसमें आम मुसलमानों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया गया है। सरकार ने वक्फ के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
तमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
#WATCH | Union Minister and JD(U) MP Rajiv Ranjan (Lalan) Singh says, “#WaqfAmendmentBill is being discussed. Since the beginning of the discussion, attempts have been made to create an atmosphere as if the Bill is anti-Muslim…But the Bill is not anti-Muslim at all…Waqf is a… pic.twitter.com/6nB7CIR43d — ANI (@ANI) April 2, 2025
पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ने कहा, ‘आप यह नैरेटिव बना रहे हैं कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है। लेकिन यह भी बताएं कि क्या वक्फ बोर्ड में कोई पसमांदा मुसलमान है। उनकी इतनी बड़ी आबादी है, लेकिन वक्फ बोर्ड में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं है।’
विपक्ष पर किया तीखा प्रहार
ललन सिंह ने कहा कि आपकी धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा वोट के लिए समाज को बांटना है। हमारी परिभाषा बिना किसी विवाद के समाज के हर वर्ग के लिए काम करना है। नीतीश कुमार 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 20 साल में नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए जो काम किया है, आजादी के बाद से किसी ने नहीं किया।
‘पसमांदा को न्याय दिलाने की तैयारी’
उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर दंगा आपके शासन में हुआ, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार में उन्हें न्याय मिला। उन्होंने पूरे बिहार में कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवा दी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने कभी वोट के लिए राजनीति नहीं की, फिर भी उन्होंने मुसलमानों के लिए बहुत काम किया। इन कामों में भाजपा ने भी उनका साथ दिया। वक्फ संशोधन विधेयक के जरिए पसमांदा मुसलमानों को न्याय दिलाने की तैयारी है।
‘मोदी के साथ खड़ा होगा मुसलमान’
जेडीयू नेता ने कहा कि मुसलमानों में भी सबसे निचले तबके के लोगों को न्याय दिलाने का काम हो रहा है, इसलिए आप शोर मचा रहे हैं। कल इस देश का मुसलमान नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होगा कि उनके राज में हमें न्याय मिला। ये लोग महिलाओं की बात करते हैं, लेकिन क्या मुसलमानों में महिलाएं नहीं हैं?
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आज अगर उन महिलाओं को वक्फ से जोड़ा जा रहा है, तो आपको क्या परेशानी है? उनके सशक्तिकरण का काम मोदी सरकार ने किया है और आप मुस्लिम विरोधी नैरेटिव गढ़ रहे हैं। जैसे नीतीश ने बिहार में धर्मनिरपेक्षता स्थापित की है, वैसे ही नरेंद्र मोदी पूरे देश में धर्मनिरपेक्षता की नई परिभाषा गढ़ने में जुटे हैं। उनकी सोच और विजन व्यापक है।
