बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत मामले में खुलासा, सामने आई विसरा रिपोर्ट
- Written By: दीपिका पाल
मुख्तार अंसारी केस मामले में खुलासा (Social media)
लखनऊ: बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत मामले (Mukhtar Ansari Death Update) में हाल ही में विसरा रिपोर्ट (Viscera Report) से बड़ा खुलासा सामने आया है इसमें कहा गया कि मुख्तार को जहर नहीं दिया गया। इसे लेकर रिपोर्ट को फिलहाल न्यायिक टीम को रिपोर्ट सौंप दी गई है तो वहीं पर आगे जांच टीम पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अफसरों को सौंपेगी। बता दें, मुख्तार के परिजनों ने जहर देने का आरोप लगाया था।
हार्ट अटैक से मौत की आई थी खबर
इससे पहले मौत के बाद मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम के बाद की रिपोर्ट आई थी इसमें कहा गया था कि,हार्ट अटैक से मौत की भी पुष्टि हुई है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि, मुख्तार पहले से बीमार चल रहा था इसके लिए बेहतर इलाज के लिए अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
28 मार्च को हुई थी मौत
बता दें, माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की 28 मार्च देर रात बांदा जेल में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 29 मार्च को मुख्तार के शव को देर रात गाजीपुर पैतृक घर ले जाया गया, जहां पर इसके बाद 30 मार्च की सुबह कालीबाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खास किया गया था। मुख्तार पर 60 से ज्यादा हत्या, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट तक के मामले शामिल है।
