विशाखापत्तनम में भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा, 7 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक! मौके पर मचा हड़कंप
Visakhapatnam Accident: विशाखापत्तनम में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया है और कई लोगों के घायल होने की खबर हैं।
- Written By: प्रिया जैस
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा (सौजन्य-एक्स)
Visakhapatnam Railway Overbridge Collapse: आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। विशाखापत्तनम में एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस हादसे की चपेट में कई लोगों के आने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा दोपहर के भोजन के समय पर हुआ। इस कारण मौके पर मजदूरों की संख्या काफी कम थी और एक बड़ा हादसा टल गया।
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा
Seven seriously injured as flyover collapses in #AndhraPradesh Under-construction flyover collapses near Vadlapudi in #Visakhapatnam Incident on the way from Auto Nagar to Duvvada pic.twitter.com/hSGZT2aSYp — Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री हादसा: सीएम विजय ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान
पालघर MACT का बड़ा फैसला: 2017 हादसे में लकवाग्रस्त युवक को बीमा कंपनी देगी 1.06 करोड़ का मुआवजा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
इस हादसे में घायल मजदूरों की पहचान हो गई है। घायलों की पहचान बुद्धेश्वर, बोस, दिनेश, प्रताप, अजित, तुषार और उदय के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
विशाखापत्तनम के इस पुल परियोजना की शुरुआत हाल ही में दुव्वाडा रेलवे स्टेशन के पास बने पुराने और संकरे पुल के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए की गई थी। इस भयावह हादसे ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अधिकारियों ने पुल गिरने के कारणों का पता लगाने की लिए जांच शुरू कर दी है और साथ इसके लिए ज़िम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – डायमंड हार्बर में बड़ा एक्शन! चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज, TMC ने भी चल दिया दांव, क्या फंसेंगे बड़े नेता?
आपको जानकारी दें, कि गजुवाका निर्वाचन क्षेत्र के 69वें वार्ड के भुंगलम गांव में इस फ्लाईओवर का काम चल रहा है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कई सालों से चल रहा है। कई बार काम रुका भी है, हालांकि, पिछले 6 महीनों से काम काफी तेजी से चल रहा है। इसी बीच, आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का ढांचा तीन-चार खंभों के बीच ही ढह गया।
