Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

…तो कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें 2009 का पुराना किस्सा

Tamil Nadu CM Vijay: अभिनेता विजय ने 2009 में कांग्रेस जॉइन करने से इनकार किया। अब उनकी पार्टी TVK ने चुनाव जीतकर उन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया। आइए बताते हैं 2009 को वो पुराना किस्सा....

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 10, 2026 | 05:45 PM

CM विजय, राहुल गांधी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tamil Nadu Politics: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय इस चुनाव में राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने इपने पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। वहीं अब एक्टर विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी बैठ गए हैं।

बता दें कि दो साल पहले विजय ने TVK बनाई और राजनीति में एंट्री की। पहले इलेक्शन में ही DMK-AIDMK जैसे धुरंधरों को पछाड़कर विजय ने सभी को चौंकाया। अब उनको लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसका कनेक्शन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से है।

कांग्रेस जॉइन नहीं करके चमकी किस्मत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर विजय साल 2009 में ही कांग्रेस जॉइन करने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी की शर्त को मानने से उन्होंने मना कर दिया था। इसलिए कांग्रेस जॉइन करने की उनकी हसरत अधूरी ही रह गई थी, लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि राहुल गांधी को न करने के बाद उनकी किस्मत ऐसे चमकेगी कि वे नई पार्टी बनाएंगे, पहला ही चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह

शपथ लेने आए थे या भाषण देने? मुख्यमंत्री विजय के ‘स्टाइल’ पर प्रियंका चतुर्वेदी का मजेदार तंज

60 साल पुरानी द्रविड़ राजनीति का अंत; श्रीलंका के राष्ट्रपति ने विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर जोर

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

लेकिन उस समय अगर वे शर्त मान लेते तो एक्टर विजय और उनके पिता कांग्रेस नेता होते। उस वक्त साल 2009 में केंद्र में UPA-2 की सरकार थी। एक्टर विजय अपने पिता एसए चंद्रशेखर और कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलनीयप्पन के साथ दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलने गए थे।

राहुल गांधी ने रखी थी शर्त

उस समय एक्टर विजय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को जॉइन करना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी NSUI और यूथ कांग्रेस को नए सिरे से संगठित कर रहे थे और विजय के सामने शर्त रखी कि वे कांग्रेस जॉइन करने की जगह सीधे यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें।

विजय को राहुल गांधी की शर्त मंजूर नहीं थी। उस वक्त यूपीए सरकार की सहयोगी पार्टी द्रमुक भी एक्टर विजय का विरोध कर रही थी। उस वक्त एक्टर विजय करीब 34 साल के थे और 50वीं फिल्म कर रहे थे। राहुल गांधी की शर्त को इनकार करने के बाद चेन्नई लौट गए और वापस फिल्मों में काम करने लग गए।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में 200 यूनिट फ्री बिजली! CM विजय ने दिया तोहफा, स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान

खबरों के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व सहयोगी द्रमुक (DMK) भी नहीं चाहती थी कि एक्टर विजय कांग्रेस पार्टी जॉइन करें। द्रमुक के विरोध और विजय के शर्त मानने से इनकार करने की वजह से कांग्रेस सुपरस्टार को अपना नहीं बना पाई। लेकिन उस वक्त अगर विजय कांग्रेस जॉइन करन लेते तो शायद आज तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती।

Vijay cm tvk success politics raoul gandhi congress decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • TVK
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.