-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Vice President Election Heavy Voting Mps Queue Jairam Ramesh Reaction
उपराष्ट्रपति चुनाव में हुई जमकर वोटिंग…सांसदों ने लाइन लगाकर डाले वोट, जयराम रमेश बोले- अभूतपूर्व
- Written By: अभिषेक सिंह
Vice President Election News: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी। संभावना है कि नतीजे देर रात तक घोषित किए जा सकते हैं।

वोटिंग के दौरान पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने में अब कुछ ही समय बचा है। मंगलवार सुबह शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। संभावना है कि नतीजे देर रात तक घोषित किए जा सकते हैं। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन मैदान में थे। जबकि विपक्षी गठबंधन भारत ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा था।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उनके सभी सहयोगी एकजुट रहे और सभी 315 सांसदों ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘यह अभूतपूर्व 100 प्रतिशत मतदान है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक मंडल के लगभग 96 प्रतिशत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पीएम मोदी ने डाला पहला वोट
नए संसद भवन में सुबह 10 बजे शुरू हुए मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। जब वह वोट डालने संसद भवन पहुंचे, तो उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
Explainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
इन सांसदों ने की जल्दी वोटिंग
सुबह जल्दी वोट डालने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और सैयद नासिर हुसैन शामिल थे।
यह भी पढ़ें: गिरिराज बोले-झटका मीट खाइए NDA को जिताइए तो राजीव राय ने कहा- ये बीफ खाने वाले लोग- Video
देश के 17वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य शामिल हैं। वर्तमान में राज्यसभा की पांच सीटें रिक्त हैं। इसके साथ ही 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य शामिल हैं। जिसमें से एक सीट रिक्त है । निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य हैं, लेकिन वर्तमान में यह संख्या 781 हैं।
इन दलों ने बनाई चुनाव से दूरी
आपको बता दें कि इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भाग लेते हैं और वे व्हिप से बाध्य नहीं होते हैं। बीजू जनता दल (BJD), भारत राष्ट्र समिति (BRS) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। ऐसी स्थिति में कुल मतों की संख्या लगभग 770 हो सकती है।
Vice president election heavy voting mps queue jairam ramesh reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














