हरीश रावत का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-उत्तराखंड के लोग इस चुनाव में भाजपा को तड़ी पार कर देंगे

Harish Rawat
हरीश रावत (Photo Credits-ANI Twitter)
Updated on

नई दिल्ली: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। लेकिन उससे पहले ही सूबे में सियासी बयानबाजी शुरू है। आलाकमान से नाराज हरीश रावत (Harish Rawat) ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद उन्हें दिल्ली बुलाकर मामला शांत करा दिया गया। पार्टी ने साफ कर दिया की उनकी अगुवाई में ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसी बीच अब कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता चुनाव में भाजपा को तड़ीपार कर देगी। 

ज्ञात हो कि हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का डबल इंजन शब्द बस दिखावा है। महंगाई का आलम यह है कि पहाड़ों पर जाते-जाते महंगाई और तीखी होती जाती जिससे हर महिला और परिवार को परेशानी हो रही है। भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था भी खराब कर दी। मुझे लगता है कि उत्तराखंड के लोग इस चुनाव में भाजपा को तड़ी पार कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को खबर आई कि उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत नाराज होने कारण पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन आज विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री की शिकायत को दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने के उनके प्रस्ताव को माना गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com