

पिथौरागढ़: उत्तराखंड ( Uttarakhand ) के पिथौरागढ़ जिले (Pithoragarh district) में गुरूवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में तकरीबन 9 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। ये हादसा मुनस्यारी के होकरा इलाके में हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक जीप 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। इसके तुरंत बाद पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक जीप में सवार दो लोग अभी भी लापता हैं और 2 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक में एक कार के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।