Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हंगामा: कहीं चले ईंट पत्थर तो कहीं हुई आगजनी, जानें अब कैसे हैं हालात

  • Written By: सूर्यकांत तिवारी
Updated On: Apr 01, 2023 | 11:54 AM

PHOTO- ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: रामनवमी (Ram Navami) के मौके पर देश के कई राज्यों में जमकर बवाल हुआ। हिंसा फैली (violence spread)। ईंट पत्थर चले और आगजनी हुई। जानकारी के अनुसार हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हिंसा फैली। यहां की पुलिस के अनुसार अब हालत काबू में हैं। रामनवमी जुलूस में हिंसा से दो समुदायों के बीस यह टकराव हुआ। फ़िलहाल कई जगहों पर अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं कबकी कुछ जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।  

हरियाणा के सोनीपत में कुछ लड़कों ने रामनवमी के अवसर पर मस्जिद में भगवा ध्वज फहराया। एसीपी कानून व्यवस्था विपिन कादियान ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और 5 युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Bihar | Security personnel deployed in Nalanda in wake of a clash that broke out between two groups yesterday. pic.twitter.com/tArbB1P0f3 — ANI (@ANI) April 1, 2023

सम्बंधित ख़बरें

एक और जुलूस एक और पथराव…रामनवमी से पहले हजारीबाग के सौहार्द को घाव, लाठियों और आंसू गैस ने कंट्रोल किए हालात

तेलंगाना के हैदराबाद में चारमीनार इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। SHO चारमीनार ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने हिंदू समुदाय के कुछ लोगों पर तब हमला किया जब रामनवमी के दिन रमजान की शाम की नमाज़ के दौरान बाइक पर आए और नारेबाजी की। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली, हालांकि स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आगे की जांच चल रही है।   

Police didn’t receive any complaint, however, a case has been filed by taking suo-moto cognisance. Accused are yet to be identified. Further probe is on SHO Charminar — ANI (@ANI) April 1, 2023

महाराष्ट्र  में छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में मारपीट हो गई। छत्रपति संभाजीनगर, सीपी, निखिल गुप्ता ने बताया कि पथराव किया गया, कुछ निजी और पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और अब स्थिति शांतिपूर्ण है। बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी शिलवंत नांदेड़कर ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में दो समूहों के बीच हुई झड़प के संबंध में अब तक कुल 10 लोग गिरफ्तार किया जा चुका है। 

बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया के खरीक में मूर्ति विसर्जन के बाद कल मामूली झड़प हुई। नौगछिया एसडीपीओ ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के बाद हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोगों के बीच मामूली झड़प हुई। स्थिति अब नियंत्रण में है। शांति कायम की जा रही है। एक महिला घायल हुई है। 

वहीं दूसरी और बिहार के नालंदा एसपी, अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है और अलर्ट पर है। हम शांति बनाए रख रहे हैं। 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। 8 लोग घायल हो गए जबकि 3 को गोली लगी है। लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। नालंदा में पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही है। 

झारखंड जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया। करीब 5 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है में भी हिंसा की खबर हैं। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने बताया कि अन्य हिस्सों में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। पर्याप्त फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल धारा 144 लगाने की जरूरत नहीं है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।   

वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर से भी रामनवमी के मौके पर हिंसा हुई। यहां हिंसा और आगजनी से  पूरा इलाका प्रभावित हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  वहीं दूसरी ओर रामनवमी के दिन गुजरात के बड़ौदा में भी हिंसा हुई। यहां रामनवमी जुलूस एक मस्जिद के पास से गुजर रहा था इसी बीच यहां पथराव हुआ।  

Uproar in many states on the occasion of ramnavami bricks and stones went somewhere and there was arson

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2023 | 11:54 AM

Topics:  

  • ram navami violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.