-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Up Schools Will Remain Closed Till January 20 Including Lucknow Coldwave
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा; UP के लखनऊ समेत इन जिलों में 20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
- Written By: शुभम सोनडवले

PTI Photo
लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ, मेरठ, आगरा और गौतम बुद्ध नगर में स्कूल कुछ दिन बंद रखने का फैसला किया है। लखनऊ जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में 16 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। जबकि, मेरठ में स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे।
लखनऊ जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने अपने आदेश में कहा कि लखनऊ जनपद में शीतलहर संबंधित मौसम विभाग के पूर्वानुमान जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 8 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में दिनांक 16 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए समस्त सरकारी/ गैर सरकारी / प्राइवेट प्राइवेट विद्यालयों में जहां संभव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश: शीतलहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। pic.twitter.com/K6JwMaEna4 — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
जिलाधिकारी ने आदेश में आगे कहा कि क्लासेस/प्रैक्टिकल/ एग्जाम के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों के यूनिफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठंड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाए। यह अवकाश मात्र स्टूडेंट्स के लिए अनुमन्य है। टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए नियोक्ता / प्रबंधक द्वारा अपने स्तर से निर्णय लिया जायेगा।
स्कूलों का बदला समय
उल्लेखनीय है कि, लखनऊ के अलावा मेरठ में सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद रहेंगी। जबकि, गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगी। आगरा में 5वीं तक की कक्षाएं 20 जनवरी तक बढ़ाई गई है। हालांकि, शीतलहर को देखते हुए कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। स्कूल अब सुबह 11 से दोपहर 3:30 तक रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
कोहरे के चलते 22 ट्रेन प्रभावित
उत्तर भारत के गांगेय इलाके में रविवार को कोहरे की परत छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता शून्य मीटर रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में घने कोहरे की एक परत दिखाई दी जो पंजाब और उत्तरी राजस्थान से उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है। पूर्वी तट पर भी कहीं-कहीं कोहरा दिखाई दिया।
दृश्यता शून्य मीटर
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया “सर्दी के इस मौसम में यह पहली बार है कि अमृतसर से डिब्रूगढ़ तक गंगानगर, पटियाला, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज और तेजपुर (असम) में दृश्यता शून्य मीटर रही।” उन्होंने कहा, “यह इस मौसम में घने कोहरे की सबसे लंबी अवधि रही। साथ ही, यह अब तक का सबसे घना कोहरा है।”
ड्राइविंग के समय सावधानी बरतें
आईएमडी ने कहा कि यात्रियों को राजमार्गों पर गाड़ी चलाते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और फॉग लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। सुबह 5:30 बजे, पटियाला, अंबाला, बहराईच (यूपी), पूर्णिया (बिहार), और पालम (दिल्ली) में दृश्यता का स्तर 25 मीटर और अमृतसर, चंडीगढ़, सफदरजंग (दिल्ली), बरेली, लखनऊ में 50 मीटर था। वाराणसी, डिब्रूगढ़, और तेजपुर (असम)गुवाहाटी (असम), कैलाशहर और अगरतला (त्रिपुरा) में दृश्यता स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह पांच बजे तक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता का स्तर शून्य मीटर रहा।
Up schools will remain closed till january 20 including lucknow coldwave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMBharat Tiwari Encounter केस में मोतिहारी पुलिस के कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
Jun 27, 2026 | 11:43 AMसना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Jun 27, 2026 | 11:39 AMमुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
Jun 27, 2026 | 11:36 AMनागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
Jun 27, 2026 | 11:34 AMपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
Jun 27, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














