उत्तर प्रदेश: बैरिया से भाजपा के बागी विधायक सुरेंद्र सिंह, उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO
Published on: 
Updated on: 

बलिया (उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे बैरिया सीट से मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह तथा उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक अशोक मिश्र ने बताया कि बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद तथा 1,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार शाम बैरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला चुनाव आचार संहिता तथा निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में दर्ज किया गया है। 

भाजपा से अपना टिकट कटने के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार को बैरिया पहुंचे थे और अपने समर्थकों के साथ बैठक की। आरोप है कि इस दौरान जमावड़ा कर चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com