Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ढूंढने गए थे याक…ढूंढ लिए नापाक, नहीं रहा कारगिल युद्ध का अनसंग हीरो, जिसने बिना लड़े ही निभाई थी बड़ी भूमिका

शुक्रवार को कारगिल युद्ध के एक ऐसे योद्धा का निधन हो गया है जिसने बिना शस्त्र उठाए ही अपना काम कर दिया था। जी हां, कारगिल में आतंकी और ना'पाक' घुसपैठ की सूचना देने वाले चरवाहे ताशी नामग्याल का निधन हो गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 03, 2025 | 11:31 AM

ताशी नामग्याल (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की सबसे पहले सूचना देने वाले लद्दाख के चरवाहे ताशी नामग्याल का निधन हो गया है। लेह स्थित भारतीय सेना के 14वीं कोर मुख्यालय ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर उनके निधन की खबर साझा की।

कारगिल युद्ध मई-जुलाई 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। यह युद्ध जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में लड़ा गया था। इस युद्ध के कई नायक थे और हैं जिनसे आप परिचित होंगे, लेकिन चरवाहे ताशी नामग्याल का नाम भी उनमें शामिल है। जिन्हें आप शायद ही जानते हों!

सेना ने एक्स पर दी जानकारी

नामग्याल के निधन पर सेना ने कहा, “ऑपरेशन विजय 1999 के दौरान राष्ट्र के लिए उनकी अमूल्य सेवा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

A PATRIOT PASSES

Braveheart of Ladakh – Rest in Peace

Fire and Fury Corps pays tribute to Mr Tashi Namgyal on his sudden demise. His invaluable contribution to the nation during Op Vijay 1999 shall remain etched in golden letters. We offer deep condolences to the bereaved… pic.twitter.com/jmtyHUHNfB

— @firefurycorps_IA (@firefurycorps) December 20, 2024

याक की तलाश में निकले थे ताशी

ताशी नामग्याल अपने लापता याक की तलाश में निकले थे, तभी उन्होंने पठान पोशाक में पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को देखा। उन्होंने देखा कि पाकिस्तानी सेना बटालिक पर्वत श्रृंखला पर बंकर खोद रही थी। नामग्याल ने इस घुसपैठ की जानकारी भारतीय सेना को दी।

देश की अन्य नवीनतम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद भारतीय सेना ने घुसपैठ की जांच शुरू की और पाया कि पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता के कारण भारत समय रहते इस साजिश का जवाब दे सका और इसके बाद ही ऑपरेशन विजय शुरू हुआ।

याद रखा जाएगा ताशी का योगदान

मई-जुलाई 1999 के बीच चलाए गए ऑपरेशन विजय में भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। यह युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे गौरवशाली अध्यायों में से एक है। भारतीय सेना और लद्दाख के लोग ताशी नामग्याल के योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने न केवल घुसपैठ को रोका, बल्कि अपनी सूझबूझ और साहस से देश की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाई।

Unsung hero of kargil war is no more who played a big role without fighting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 05:17 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Kargil War
  • Vijay Diwas

सम्बंधित ख़बरें

1

कुलगाम में पहलगाम के गुनहगार ढेर; जवानों ने कई आतंकियों को घेरा, दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी

2

6 सितंबर का इतिहास : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

3

‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी…’, ढिल्लों की बुक में ‘डीप स्ट्राइक’ की हर डीटेल, बोले आर्मी चीफ

4

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, कहा- 10 मई को खत्म नहीं हुआ था युद्ध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.