Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संयुक्त राष्ट्र दिवस: 1945 में जिन उद्देश्यों के साथ हुई थी स्थापना क्या उन पर खरा उतर रहा है यूएन? जानिए पूरी कहानी

आज यानी गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को पूरी दुनिया संयुक्त राष्ट्र दिवस मना रही है। यही वजह है कि आज हम संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के कारण और उद्देश्य और उसके वर्तमान प्रभाव के बारे में जानेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 24, 2024 | 12:02 AM

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2024 (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: आज यानी गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को पूरी दुनिया संयुक्त राष्ट्र दिवस मना रही है। यही वजह है कि आज हम संयुक्त राष्ट्र की स्थापना क्यों हुई थी? इस बार इसकी थीम क्या है? और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना जिन उद्देश्यों और उम्मीदों के साथ की गई थी क्या वह उन पर खरा उतर पा रहा है? इन सारे सवालों के जवाब तलाशेंगे।

साल 1945 में दुनिया दूसरे विश्वयुद्ध की त्रासदी झेल चुकी थी या यूं कहें कि झेल रही थी। जापान तबाह हो चुका था और अमेरिका सुपर पॉवर के तौर पर सामने आया था। सुपर पॉवर निरंकुश न हो जाए या फिर छोटे देशों को बड़े देश निगल न जाएं और दुनिया को दूसरे विश्वयुद्ध जैसी त्रासदी फिर से न झेलनी पड़े इसके लिए 51 देश आगे आए और 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई। तब से हर साल 24 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम समावेशी विकास के लिए सतत समाधान रखी गई है।

यह भी पढ़ें:- जयंती विशेष: वो राजनेता जिसने राजस्थान में दो बार किया राज, प्रतिभा पाटिल के खिलाफ निर्दलीय लड़ गया राष्ट्रपति का चुनाव

आखिर क्या है संयुक्त राष्ट्र?

वास्तव में संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में शामिल सदस्य देशों की संख्या 193 है। संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद, संयुक्त राष्ट्र ट्रस्टीशिप परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय इसके 6 महत्वपूर्ण अंग हैं।

यूएन की स्थापना का कारण

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए भयंकर विनाश और परमाणु हमले के कारण पूरी दुनिया पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। ऐसे में भविष्य में और कोई विश्व युद्ध न हो और पूरी दुनिया में शांति बनी रहे, इसके लिए 50 देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की। इसके बाद आने वाले समय में अन्य देश भी संयुक्त राष्ट्र में शामिल होते गए और आज इसके सदस्य देशों की संख्या 193 हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र स्थापना के उद्देश्य

संयुक्त राष्ट्र का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना और विश्व शांति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को रोकना है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करना भी संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य है। संयुक्त राष्ट्र दो देशों के बीच अच्छे संबंध बनाने की दिशा में भी काम करता है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मानवीय समस्याओं को सुलझाने और मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी कई कदम उठाता है।

उम्मीदों पर पानी फेर रहा यूएन!

ऊपर आपने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के कारण और उसके उद्देश्यों को भली-भांति पढ़ा होगा। लेकिन क्या वह उन पर खरा उतर रहा है यह बड़ा प्रश्न है। बीते दो सालों का परिदृश्य देखें तो चाहे रूस यूक्रेन वार हो या फिर मिडिल ईस्ट में मची तबाही इस बात की ओर इशारा है कि यूएन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर रहा है।

यह भी पढ़ें:-  जानिए क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस? चीनियों ने की थी भारतीय जवानों के साथ बर्बरता, यहां पढ़ें पूरी दास्तान

United nations day is un living up to the objectives with which it was founded in 1945

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 12:02 AM

Topics:  

  • United Nations

सम्बंधित ख़बरें

1

UN में गूंजा शांति का मंत्र: संयुक्त राष्ट्र में श्रीश्री रवि शंकर ने वैश्विक नेताओं को सिखाया ध्यान

2

सालों बाद फिर चर्चा में आया इराक…पूर्व राष्ट्रपति को UN में मिली बड़ी जिम्मेदारी, करेंगे ये काम

3

भारत ने पाक को UN में फिर भिगोकर मारा जूता…बताया आतंक का ग्लोबल सेंटर, कश्मीर पर कही बड़ी बात

4

इमरान खान केस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय तूल, UN की सख्त टिप्पणी से हिली पाक सरकार; जानें क्या कुछ कहा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.