Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी, महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगने की संभावना

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 18, 2023 | 07:36 PM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. संसद के विशेष सत्र के पहले दिन यानी आज (18 सितंबर) की कार्यवाही स्थगित होने के बाद पार्लियामेंट एनेक्सी में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगने की संभावना है।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्रियों ने भाग लिया।

#WATCH | The meeting of the Union Cabinet is underway in Parliament House Annexe in Delhi pic.twitter.com/73zxxt0xFn — ANI (@ANI) September 18, 2023

नए संसद भवन में होगी दोनों सदनों की कार्यवाही

इससे पहले संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा का कार्यवाही मंगलवार (19 सितंबर) दोपहर 2:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा की बैठक कल दोपहर 1:15 बजे नए संसद भवन में होने के लिए स्थगित कर दी गई। आज इसकी घोषणा दोनों सदनों में की गई।

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी वादे पूरे करने के लिए नीतीश सरकार को चाहिए अधिक कर्ज, मोदी सरकार से क्या हैं मांगें?

रेयर अर्थ से रेलवे तक, मोदी सरकार ने खोला खजाना: Cabinet बैठक में 20 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

रेलवे में होगी बड़ी सुधार, मोदी कैबिनेट ने ₹24,634 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी झंडी- VIDEO

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: आलू से मेट्रो तक तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

इन विषयों पर हुई चर्चा

आज दोनों सदनों में ‘संविधान सभा से अब तक 75 वर्षों की संसदीय यात्रा-उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और सीख’ विषय पर चर्चा हुई।इस चर्चा के पूरा होने पर राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की कि अगली बैठक नये संसद भवन में होगी।

18 से 22 सितंबर तक चलेगा विशेष सत्र

बिरला ने आज सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए घोषणा की कि सदन की अगली बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए घोषणा की कि सदन की अगली बैठक मंगलवार को दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलने का कार्यक्रम है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Union cabinet meeting in delhi womens reservation bill may be approved

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2023 | 07:18 PM

Topics:  

  • Union Cabinet Meeting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.