इस सरकारी योजना के तहत विवाहित जोड़े ले सकते हैं 10000 रुपये प्रति माह की पेंशन, आज ही करें निवेश
- Written By: दामिनी सिंह
मुंबई : अपनी आने वाली लाइफ को सिक्योर करने के लिए लोग तरह-तरह के पेंशन (Pension) योजना लाभ उठाते हैं। अगर आप भी किसी पेंशन योजना (Pension scheme) का लाभ उठाने का प्लान बना रहे हैं। तो आप अटल पेंशन योजना के तहत 5 हजार से 10 हजार रुपये महीने का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस योजना के तहत कैसे पति और पत्नी दोनों अलग-अलग खाता खोलकर हर महीने 10,000 रुपये पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है अटल पेंशन योजना?
आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) एक ऐसी सरकारी योजना है। जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। योजना के अनुसार 18 साल के बाद जिस उम्र से आप उसमें निवेश करेंगे आपको लाभ भी उसी अनुसार प्राप्त होगा। इस योजना के तहत, आप न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं। यह पेंशन योजना एक सुरक्षित निवेश है।
सम्बंधित ख़बरें
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
सरकार Atal Pension Yojana की राशि को बढ़ाकर 10000 रुपये तक करने पर कर रही विचार
APY का जलवा: अटल पेंशन योजना से जुड़े 9 करोड़ लोग, गारंटीड पेंशन ने जीता भरोसा
केंद्र सरकार की इस जबरदस्त स्कीम में जमा करें सिर्फ 376 रुपये, हर महीने पाए 5,000 रुपये की पेंशन
अटल पेंशन योजना के लाभ
आपको बता दें कि इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन कराने के लिए आवेदक का किसी भी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना जरुरी है। आप केवल एक ही अटल पेंशन खाता का लाभ उठा सकते है। अगर आप 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में शामिल होते हैं। तो आपको 210 रुपये प्रति माह जमा करना होगा। जिसके बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद उसे हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के तौर पर मिलेगा।
10,000 रुपये पेंशन का लाभ
- इस योजना का लाभ 39 साल से कम उम्र के पति-पत्नी उठा सकते हैं।
- पति-पत्नी जिनकी उम्र 30 साल या उससे कम है, तो वे हर महीने APY खाते में 577 रुपये का योगदान कर सकते हैं।
- अगर पति-पत्नी की उम्र 35 साल है तो उन्हें हर महीने अपने एपीवाई खाते में 902 रुपए डालने होंगे।
- गारंटीशुदा मासिक पेंशन के अलावा, अगर पति-पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो जीवित साथी को हर महीने पूर्ण जीवन पेंशन के साथ 8.5 लाख रुपये मिलेंगे।
