ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की पढ़ाई होगी आसान: NISAU-ICEF का रणनीतिक गठजोड़ शुरू
Indian Students: ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की पढ़ाई अब होगी अधिक आसान और पारदर्शी। NISAU UK और ICEF ने लंदन में रणनीतिक साझेदारी की, जो सुरक्षित और नैतिक भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।
- Written By: प्रिया सिंह
ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की पढ़ाई अब होगी अधिक आसान (सोर्स- सोशल मीडिया)
UK to Make Education Easier for Indian Students: भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना अब और सुरक्षित और आसान होने जा रहा है। लंदन में NISAU UK और ICEF ने एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की है। इस सहयोग से छात्रों को आवेदन से लेकर कोर्स पूरा होने तक सटीक मार्गदर्शन मिलेगा। यह कदम गलत जानकारी और अवैध एजेंटों की धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा।
ब्रिटेन में पढ़ाई अब होगी आसान
भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड अलम्नी यूनियन (NISAU) UK और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था ICEF ने लंदन में नई साझेदारी की घोषणा की। यह गठजोड़ भारत-ब्रिटेन शिक्षा क्षेत्र में ईमानदार, नैतिक और गुणवत्ता आधारित भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करेगा।
आवेदन से कोर्स पूरा होने तक मिलेगा विश्वसनीय मार्गदर्शन
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के दौरान भरोसेमंद सलाह और सही जानकारी मिले। NISAU UK ने कहा कि यह कदम छात्रों को सही मार्गदर्शन, पारदर्शिता, और मानकीकरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा। ICEF के CEO मार्कस बैडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्पष्ट और प्रमाणिक सहयोग मिलना जरूरी है। NISAU के साथ मिलकर यह प्रणाली और अधिक सुरक्षित बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
छात्र हितों को केंद्र में रखने पर जोर
इस सहयोग से-
- भारत-ब्रिटेन के बीच पारदर्शी और नैतिक भर्ती प्रक्रिया को मजबूती
- संस्थानों और छात्रों के लिए साझा गुणवत्ता मानक
- शिक्षा नीति और वैश्विक व्यवहार को प्रभावित करने वाला संयुक्त डेटा तैयार करना
NISAU UK की संस्थापक सैनम अरोरा ने कहा कि ICEF की गुणवत्ता नीति भारतीय छात्रों के लिए सही समय पर सही सलाह सुनिश्चित करेगी।
अवैध एजेंटों पर लगेगी रोक
वीजा और शिक्षा नियमों में तेजी से बदलावों के बीच गलत जानकारी और धोखाधड़ी बढ़ रही है। इस साझेदारी से भारत में फर्जी और अवैध एजेंटों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। इसके तहत NISAU ने दुनिया का पहला “स्टूडेंट-सेंट्रिक एजेंट ऑफ द ईयर अवार्ड” लॉन्च किया है, जिसकी घोषणा फरवरी 2026 में लंदन में होने वाले Achievers Gala में की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा ऐलान: बाइडेन के ‘ऑटोपेन’ से साइन हुए 92% ऑर्डर रद्द, स्टाफ को दी धमकी
यह रणनीतिक साझेदारी भारतीय छात्रों के लिए ब्रिटेन में शिक्षा का नया सुरक्षित और पारदर्शी अध्याय शुरू करेगी। सही जानकारी, छात्र-केंद्रित नीति और नैतिक भर्ती प्रक्रिया अब अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगी।
