Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन : महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने की घटना में 5 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित

प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास दीवार गिरने की घटना में दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Sep 29, 2024 | 10:42 PM

महाकाल मंदिर | मीडिया गैलरी

Follow Us
Close
Follow Us:

उज्जैन : प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास दीवार गिरने की घटना में दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम भारी बारिश के कारण महाकाल मंदिर के सामने एक इमारत की चारदीवारी का हिस्सा ढह गया, जिसमें अजय योगी (27) और फरहीन राठौड़ (22) की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित अपनी अस्थायी दुकान समेट रहे थे।

जिला प्रशासन ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा और बीट प्रभारी उप निरीक्षक भरत सिंह निगवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों अधिकारी क्षेत्र की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही के दोषी पाए गए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा, उज्जैन नगर निगम ने भी इस मामले में सख्त कदम उठाए हैं। नगर निगम प्रमुख आशीष पाठक ने जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर उप अभियंता गोपाल बोयात और अतिक्रमण रोधी दल के प्रभारी मनीष बाली को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में कहा गया है कि दोनों कर्मचारियों को महाकालेश्वर मंदिर के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन वे इस कर्तव्य को पूरा करने में असफल रहे।

पांचवें निलंबित अधिकारी महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षा अधिकारी और प्लाटून कमांडर (होमगार्ड) दिलीप बामणिया हैं, जिन पर भी लापरवाही का आरोप लगा है। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इस घटना को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। घटना के बाद शनिवार को महाकाल मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सभी अवैध अस्थायी दुकानों और अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भारी बारिश से दीवार गिरी, कई लोग दबे

Ujjain 5 officers and employees suspended in incident of wall collapse near mahakal temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2024 | 10:41 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज, BJP के कद्दावर नेता से मिले पावर स्टार पवन सिंह

2

मनपा के कुप्रबंधन का सिलसिला जारी, नागरिक फिर से परेशान, सीमेंट रोड बनते ही फिर हो गई खुदाई

3

बारिश में डूबी मुंबई, लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- नाले समय पर साफ होते तो न बिगड़ते हालात

4

बी सुदर्शन रेड्डी या सीपी राधाकृष्णन, दोनों उपराष्ट्रपति उम्मीदवार में सबसे ज्यादा अमीर कौन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.