उदयनिधि का विजय पर तंज, बोले- अब आप CM हैं, फिल्मों की तरह ज़ोरदार डायलॉग नहीं, सबूतों के साथ बात कीजिए

Tamil Nadu DMK Corruption Files: तमिलनाडु विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन ने CM विजय को चुनौती देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो DMK से जुड़ी फाइलें तुरंत सार्वजनिक करें।
CM Joseph Vijay And Udhayanidhi Stalin
मुख्यमंत्री विजय और उदयनिधि स्टालिनसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

CM Joseph Vijay On Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को चुनौती देते हुए कहा कि यदि पिछली DMK सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के ठोस सबूत हैं, तो कथित फाइलें तुरंत सार्वजनिक की जाएं और दोषियों पर कार्रवाई हो। यह विवाद मुख्यमंत्री विजय के उस बयान के बाद तेज हुआ,

जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके पास तीन सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलें हैं और उन्हें “सही समय” पर उजागर किया जाएगा। उदयनिधि ने विधानसभा में विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन फिल्मी डायलॉगबाज़ी की जगह नहीं है और सरकार को आरोपों पर राजनीति करने के बजाय सबूत पेश करने चाहिए।

अगर सबूत हैं तो फाइलें तुरंत खोलें- उदयनिधि

उदयनिधि स्टालिन ने कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने में हुई देरी पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास आरोपों के पुख्ता सबूत हैं, तो उन्हें छिपाने के बजाय तत्काल सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उदयनिधि ने कहा, मैं सरकार से अपील करता हूं कि फाइलें तुरंत खोली जाएं। अगर भ्रष्टाचार के ठोस सबूत हैं तो दोषियों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री आखिर फाइलें जारी करने में हिचकिचा क्यों रहे हैं। क्या वे तारीख तय करने के लिए अपने ज्योतिषी का इंतजार कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने किया सरकार का बचाव

हालांकि मुख्यमंत्री विजय ने सदन में इस टिप्पणी का सिधा जवाब नहीं दिया। उनकी ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री ने सरकार का बचाव करते हुए कहा की सरकार पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलें उचित समय पर सार्वजनिक की जाएंगी।

क्या बोले थे मुख्यमंत्री विजय?

दरअसल यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके पास तीन सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी अहम फाइलें मौजूद हैं। उन्होंने विधानसभा में कहा कि इन फाइलों में पूर्व डीएमके सरकार के मंत्रियों और विधायकों से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं।

CM Joseph Vijay And Udhayanidhi Stalin
CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां

फाइलों को सार्वजनिक करें- उदयनिधि

विजय ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा था कि उन्हें ये फाइलें खोलने के लिए मजबूर न किया जाए। उनका कहना था कि वह “उचित समय” आने पर सभी जानकारियां सार्वजनिक करेंगे। इसी बयान को लेकर बाद में उदयनिधि स्टालिन ने सरकार से फाइलें तुरंत जारी करने की चुनौती दी।

DMK और TVK विधायक आमने-सामने

मुख्यमंत्री विजय और उदयनिधि स्टालिन के बयानों के बाद तमिलनाडु विधानसभा में DMK और TVK विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों पक्षों के सदस्यों ने नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 अगस्त को भी विधानसभा में भ्रष्टाचार के आरोपों, वित्तीय प्रबंधन और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सत्तारूढ़ TVK और विपक्षी DMK के बीच जोरदार बहस और हंगामा हुआ था।

Navbharat Live
navbharatlive.com