- Hindi News »
- India »
- Uddhav Targeted Pm Modi Regarding Kashmiri Pandits
‘महाराष्ट्र में किसानों को छोड़ 370 का राग अलापते हैं पीएम’, कश्मीरी पंडितों को लेकर उद्धव का मोदी पर निशाना
शिवसेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द किये जाने को लेकर रविवार को भाजपा का मखौल उड़ाया।
- Written By: Saurabh Pal

उद्धव ठाकरे ( फोटो- सोशल मीडिया)
सोलापुर: महाराष्ट्र का सियासी तापमान सातवें आसमान पर है। सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले उद्धव ठाकरे प्रदेश शिवसेना का माहौल बनाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। उद्धव रविवार को मुबंई में भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जम कर बरसे।
शिवसेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द किये जाने को लेकर रविवार को भाजपा का मखौल उड़ाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह बताने को कहा कि इस प्रावधान के समाप्त होने के बाद कितने कश्मीरी पंडित अपने गृह राज्य घाटी वापस जा सके?
ये भी पढ़ें-अजित पवार को महायुति में शामिल करने को लेकर भाजपा महासचिव का बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोले विनोद तावडे
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Expressway: गूगल मैप्स पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए मुख्य वजह
गंगा एक्सप्रेसवे पर कहां-कहां होंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट? जानें कहां-कहां है इंटरचेंज और टोल प्लाजा
नवभारत निशानेबाज: प्रधानमंत्री मोदी को दिव्य अनुभूति, खिलेगा कमल, दीदी की दुर्गति
गंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें
किसानों के बजाय 370 पर बोलते हैं पीएमः ठाकरे
सोलापुर जिले के सांगोला में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने प्रधानमंत्री पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अपने भाषणों में किसानों की समस्याओं के बजाय अनुच्छेद 370 के बारे में बोलते हैं। जिनका केंद्र द्वारा समाधान नहीं किया गया है। भारतीय जनता पार्टी नियमित रूप से दावा करती रही है कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किये जाने से अशांत पूर्ववर्ती राज्य में शांति आई है और दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को आरक्षण का लाभ भी मिला है।
‘शाह की याददाश्त कमजोर खो गई क्या ?’
ठाकरे ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ‘‘याददाश्त खो गई है” क्योंकि वह यह दावा कर रहे हैं कि वह (उद्धव ठाकरे) उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने अनुच्छेद 370 रद्द किये जाने का विरोध किया था। शिवसेना यूबीटी प्रमुख ठाकरे ने कहा, ‘‘वह भूल जाते हैं कि मैं इस फैसले के समर्थन में उनके साथ था। मुझ पर जासूसी करने के बजाय महाराष्ट्र और देश के लोगों को बताएं कि कितने कश्मीरी पंडित कश्मीर घाटी में अपने घरों को लौटे हैं। जब वे (कश्मीरी पंडित) अपने घरों को छोड़कर निकले थे, तब मोदी और शाह को कोई नहीं जानता था और वह बाला साहेब ठाकरे ही थे, जिन्होंने उन्हें महाराष्ट्र में आश्रय दिया था।”
पीएम मोदी कितने कश्मीरी पंडितो को घाटी में बसाया ?: उद्धव
उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘बालासाहेब तो प्रधानमंत्री भी नहीं थे। उस फैसले को कितने साल हो गए हैं। आप कितने कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने में सफल रहे हैं?” उन्होंने कहा कि मोदी और शाह अनुच्छेद 370 और राम मंदिर की बात करते हैं, जबकि महाराष्ट्र के लोग रोजगार चाहते हैं। ठाकरे ने सवाल किया कि जब राम मंदिर बन रहा था, तब क्या शिवसेना भाजपा के साथ नहीं थी। वर्ष 2019 से जून 2022 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे ठाकरे ने कहा, ‘‘अगर कोई सोचता है कि मुख्यमंत्री बनना मेरा सपना है, तो ऐसा नहीं है। मैं अपने महाराष्ट्र का सपना देखता हूं।”
Uddhav targeted pm modi regarding kashmiri pandits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MLA Nirmala Sapre Case: Congress ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! सप्रे को मिल सकती है राहत
Apr 29, 2026 | 01:04 PM‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
Apr 29, 2026 | 01:03 PMसंजय राउत पहुंचे मुरलीधर मोहोल के द्वार, सियासत के दुश्मन जब घर आकर मिले, तो क्या हैं इसके मायने?
Apr 29, 2026 | 01:00 PMनागपुर विश्वविद्यालय की अनोखी पहल, किसानों के लिए विकसित ‘फ्रूट वेंडर मशीन’, अब खेतों के फल सीधे बाजार तक
Apr 29, 2026 | 12:57 PMकोल्हापुर यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग का बड़ा एक्शन, DGP लिखा पत्र, 7 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट
Apr 29, 2026 | 12:56 PMAdani Energy Plan: 2047 तक विकसित भारत के लिए अदाणी ग्रुप का 100 बिलियन डॉलर निवेश, सागर अदाणी ने किया ऐलान
Apr 29, 2026 | 12:53 PMOPEC से 59 साल बाद अलग हो रहा UAE, सऊदी से तनाव या उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी, इन 6 सवालों से समझें पूरा गणित
Apr 29, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














