-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Udaipur Massacre Kerala Governor Arif Mohammad Khan Protests Against Madrasa Studies
उदयपुर हत्याकांड: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मदरसों की पढ़ाई पर जताया विरोध
- Written By: किर्तेश ढोबले

फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम: राजस्थान में एक दर्जी की नृशंस हत्या को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ( Arif Mohammad Khan) ने बुधवार को कहा कि क्या मदरसों में छोटे बच्चों को यह सिखाया जाता है कि ईशनिंदा की सजा सिर कलम करना है। खान ने हर बच्चे को 14 साल की उम्र तक विविधता पूर्ण शिक्षा देने की वकालत करते हुए कहा कि यह उनका एक मौलिक अधिकार है और इस उम्र से पहले बच्चों को कोई अलग विशिष्ट शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम लॉ कुरान से नहीं आता। खान ने कहा कि इसे विभिन्न लोगों ने ‘एम्पायर’ के वक्त लिखा और इसमें सिर कलम करने की सजा का जिक्र है। राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों ने मंगलवार को एक दर्जी की गला काटकर हत्या कर दी थी और घटना के वीडियो ऑनलाइन डाले थे। इन वीडियो में आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया में बह रहे खून के दोषी हम! पड़ोसी मुल्क की हिंसा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का बड़ा बयान
इस्लाम में क्या है जिहाद? जिस पर महमूद मदनी के बयान से मचा है बवाल, कुुरान में क्या लिखा है?
जम्मू और कश्मीर को कब मिलेगा राज्य का दर्जा? गवर्नर आरिफ मोहम्मद बोले- पूरे देश की ख्वाहिश…
त्रिशूर पूरम उत्सव को लेकर केरल विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणियों पर भड़का RSS,कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
खान ने कहा, ‘‘अब अगर किसी को पांच या छह वर्ष की आयु से सिखाया जाए…जिसे वे मुस्लिम लॉ कहते हैं…यह कुरान से नहीं आया। इसे तो अलग-अलग लोगों ने ‘एम्पायर’ के दौरान लिखा और इसमें सिर कलम करने की बात है। यह लॉ मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जाता है।” उन्होंने कहा कि अगर (बच्चों को) सिखाया जाए, उससे वे प्रभावित हों और वैसा ही व्यवहार करें तो इससे निपटना बेहतर होगा।
खान ने कहा, ‘‘पहली बात तो यह कि यह कोई दैवीय कानून नहीं है। इसे लोगों ने ‘एम्पायर’ के वक्त लिखा। बच्चों को वे बताते हैं कि यह ईश्वर का कानून है।” राज्यपाल ने कहा कि लोग ऐसी चीजों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं जब ये आस्था की बात बन जाती हैं और उसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। (एजेंसी)
Udaipur massacre kerala governor arif mohammad khan protests against madrasa studies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














