Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल में अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत, चार जिलों को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 05, 2022 | 11:24 PM
Follow Us
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के पालोड इलाके में मनकायम जलप्रपात में अचानक आई बाढ़ में आठ साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाढ़ में मारे गए दोनों लोग उस समूह का हिस्सा थे जो रविवार शाम को आई अचानक बाढ़ में फंस गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “10 लोगों का एक समूह एक शादी में शामिल होने के लिए इलाके में पहुंचा था। उन्होंने ब्रिमुर वन क्षेत्र का दौरा करने की कोशिश की, लेकिन इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। इसलिए वे जलप्रपात देखने चले गए। जलप्रपात में पानी का बहाव तेज होने के कारण वे लोग बहने लगे।”

Kerala | Indian Meteorological Department has issued a red alert in Thiruvananthapuram, Kollam, Pathanamthitta and Idukki districts for tomorrow. Alappuzha, Kottayam and Ernakulam districts are on orange alert. A yellow alert has also been issued in the rest of the districts. pic.twitter.com/JekQuFiOtn — ANI (@ANI) September 5, 2022

सम्बंधित ख़बरें

Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

केरल के 12 जिलों में बारिश का तांडव, 8 लोगों की मौत; बांध खोले गए, प्रशासन अलर्ट पर

Maharashtra Weather: आज बारिश की रफ्तार होगी कम, लेकिन पुणे के घाटों पर अलर्ट बरकरार; जानें आपके जिले का हाल

पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला

अधिकारी ने बताया कि समूह के आठ लोगों ने सहारा लेने के लिए एक चट्टान को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग बह गए।” रविवार रात को ही बच्ची का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन बचाव दल ने आज दूसरे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। एक अन्य व्यक्ति जो अचानक आई बाढ़ में बह गया था, स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इदुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट, जबकि अलाप्पुझा, कोट्टयम और एर्णाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने एर्णाकुलम, इदुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां सात सितंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। (एजेंसी)

Two people died in flash floods in kerala imd issued red alert regarding four districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2022 | 11:24 PM

Topics:  

  • IMD
  • Kerala
  • Kerala Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.