

अनंतनाग: जम्मू- कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग जिले (Anantnag district) में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबित पुलिस ने दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी सहयोगी लश्कर आतंकवादी के आदमी बताए जा रहे हैं। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
अनंतनाग पुलिस (Anantnag police) के मुताबिक पुलिस ने अनंतनाग जिले के बिजभेरा इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख रुपये, 12 AK 47 राउंड और एक ग्रेनेड बरामद किया। बिजबेहरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।