एलोन मस्क ने दिखाई दरिया-दिली, जल्द ही ट्विटर क्रिएटर्स को ऐड के लिए करेगा भुगतान

Elon Musk
Pic Source: ANI
Published on: 
Updated on: 

सैन फ्रांसिस्को: एलोन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर यूजर्स के लिए दरिया दिली दिखाई है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। अब वह जल्द ही  ट्विटर क्रिएटर को पे करने वाले हैं। 

एलोन मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट (tweet) में कहा कि क्रिएटर्स के रिप्लाई पर जो एड रन करेगा। उस पर उन्हें पैसा दिया जाएगा। पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। ट्विटर 5 मिलियन डॉलर के शुरुआती भुगतान पूल के साथ, उनके उत्तरों में डिस्प्ले होने वाले विज्ञापनों के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को भुगतान करना शुरू कर देगा।

साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी है कि ध्यान दें, ऐड क्रिएटर वैरिफाइड होना चाहिए और केवल वैरिफाइड यूजर्स को दिखाए जाने वाले विज्ञापन ही गिने जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com