Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश में आज का मौसम : नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मथुरा समेत कई जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 20, 2025 | 08:07 AM

मौसम समाचार (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक 22 और 23 जनवरी को राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बारिश से ठंड और बढ़ेगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मथुरा समेत कई जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। बिहार में भी पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और अररिया जैसे नौ जिलों में घने कोहरे का असर बना हुआ है।

पहाड़ों पर बर्फबारी

इस कोहरे से यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड अपने चरम पर है।

राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही बारिश के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी के अंत तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। राजस्थान के चूरू, बीकानेर, झुंझुनू और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ठंड के साथ-साथ शीतलहर भी अपना असर दिखा रही है। उधर, झारखंड में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। झारखंड में सुबह-सुबह कोहरे का असर देखने को मिला, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ ​​होने की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात खास तौर पर प्रभावित हो सकता है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि इस समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनना और जरूरी एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

Today weather in country new western disturbance active chances of rain in delhi ncr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 08:07 AM

Topics:  

  • IMD
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट, शीतलहर और कोहरे से बढ़ी परेशानी

2

आज का मौसम: मध्य महाराष्ट्र में शीतलहर की चेतावनी, ‘इन’ जिलों में बढ़ेगी ठंड

3

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी…16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें आगे कैसे रहेगा मौसम

4

Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार में कोहरे और पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.